Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी की जयंती आज, राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बापू को नमन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती मनाई जा रही है। देशभर में बापू को याद करते हुए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंचीं। उन्होंने महत्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH | President Droupadi Murmu pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat on #GandhiJayanti pic.twitter.com/SNA5mtGidA
— ANI (@ANI) October 2, 2022विज्ञापन
पीएम मोदी के अलावा कई नेताओं का बापू के समाधि स्थल राजघाट पर पहुंचना जारी है। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बापू को नमन किया। राजघाट पर बापू की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गांधी जयंती के मौके पर बापू को याद करते हुए ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, हम महात्मा गांधी के जन्मदिन और शांति, सम्मान और सभी के द्वारा साझा की जाने वाली आवश्यक गरिमा के मूल्यों का जश्न मनाते हैं। हम महात्मा गांधी के मूल्यों को अपनाकर और संस्कृतियों में काम करके आज की चुनौतियों को हरा सकते हैं।
#WATCH | PM Narendra Modi, Defence Minister Rajnath Singh, Lok Sabha speaker Om Birla, Congress interim president Sonia Gandhi among others to pay tributes to Mahatma Gandhi & Former PM Lal Bahadur Shastri on the occasion of their birth anniversary at the Parliament pic.twitter.com/OuexGi5gFh
— ANI (@ANI) October 2, 2022