फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Galwan valley External Affairs Minister's answer to Rahul's questions, told why Indian soldiers were without weapons

भारतीय सैनिक बिना हथियार क्यों गए? राहुल के सवालों का विदेश मंत्री ने दिया जवाब

Thu, 18 Jun 2020 05:53 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 18 Jun 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
Galwan valley External Affairs Minister's answer to Rahul's questions, told why Indian soldiers were without weapons
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : PTI

गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में कांग्रेस पार्टी और केंद्र सरकार आमने-सामने आ गई है। भारत के 20 सैनिकों की शहादत के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो इंटरव्यू शेयर कर केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि चीन ने हमारे निहत्थे जवानों पर हमला करने की हिम्मत कैसे की? राहुल ने ये भी पूछा कि हमारे जवानों को हथियारों के बिना शहादत के लिए क्यों भेजा गया?

विज्ञापन


कांग्रेस नेता के इन सवालों का विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जवाब दिया है। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'आइए हम तथ्यों को समझते हैं। सीमा पर सभी सैनिक हमेशा हथियार लेकर जाते हैं, खासकर जब पोस्ट छोड़ते हैं। 15 जून को गलवां में सैनिकों ने ऐसा ही किया। लंबे समय से चली आ रही प्रथा है कि (1996 और 2005 के समझौते के अनुसार) फेसऑफ के दौरान आग्नेयास्त्रों का उपयोग नहीं करना है।
विज्ञापन

 


15 जून की रात को कमांडिंग ऑफिसर की अगुवाई में भारतीय सेना का एक दल गलवां घाटी में गया था। उसी वक्त चीन सैनिकों ने कंटीली तारों, लोहे की रॉड और पत्थरों से भारतीय सैनिकों पर हमला कर दिया। इस अचानक से किए गए हमले में भारत के 20 जवान शहीद हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed