{"_id":"62f95615b68cc15b03590f45","slug":"gallantry-award-to-indian-army-dog-axel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Army dog Axel: कुत्ते ‘एक्सल’ को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार, आतंकी से मुठभेड़ में लग गई थी गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Army dog Axel: कुत्ते ‘एक्सल’ को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार, आतंकी से मुठभेड़ में लग गई थी गोली
Mon, 15 Aug 2022 01:37 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:37 AM IST
सार
एक्सल दो साल का था जब उसने 30 जुलाई को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। मरने से पहले एक्सल ने सुरक्षा बलों को आतंकी का पता लगाने में मदद की थी।
विज्ञापन
Indian Army dog Axel
- फोटो : ANI
विस्तार
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर भारतीय सेना के कुत्ते ‘एक्सल’ को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एक्सल जुलाई में जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक आतंकवाद विरोधी अभियान में गोली लगने से शहीद हो गया था। अब उसे स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पुरस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन
एक्सल दो साल का था जब उसने 30 जुलाई को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान देश के लिए अपना बलिदान दे दिया। मरने से पहले एक्सल ने सुरक्षा बलों को आतंकी का पता लगाने में मदद की थी। बाद में बारामूला के क्रीरी के वानीगाम बाला इलाके में आठ घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी को मार गिराया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को 107 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। इस दौरान कई भारतीय सेना और एयर फोर्स समेत कई जांबाजों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन