फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gaitonde painting sold inerican doller

30 करोड़ रुपये में बिकी इस भारतीय पेंटर की पेंटिग 

Tue, 31 Jan 2017 02:40 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
Gaitonde painting sold inerican doller
- फोटो : AFP
प्रसिद्ध एब्सट्रैक्ट पेंटर वासुदेव एस गायतोंडे की एक कैनवस ऑयल पेंटिंग 1965 के बाद से सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय पेंटिंग है। घरेलू कला बाजार की निगरानी करने वाली कंपनी आर्टरी इंडिया ने इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


कंपनी ने 500 सबसे महंगे भारतीय आर्टवर्क की सूची आर्टरी टॉप 500 वर्क्स नाम से जारी की है। इस सूची में शीर्ष पर गायतोंडे की पेंटिंग है जो 44, 15,008 डॉलर यानी 29.3 करोड़ रुपये में बिकी थी। कंपनी ने बताया कि ये सभी पांच सौ आर्टवर्क की सामूहिक कीमत 36.79 करोड़ डॉलर यानी 1936.6 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


गायतोंडे की पेंटिंग पिछले साल दिसंबर में मुंबई में क्रिस्टी द्वारा आयोजित बोली में बिकी थी। इस सूची में 32 कलाकारों के आर्टवर्क शामिल हैं। बांबे प्रोगेसिव मुवमेंट के प्रणेता रहे मॉर्डनिस्ट पेंटर सैयद हैदर रजा की सर्वाधिक 77 पेंटिंग को इस सूची में स्थान मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिस्ट के अन्य शीर्ष आर्टवर्क में 40 लाख 85 हजार डॉलर में बिकी फ्रांसिस न्यूटन सूजा की बर्थ, 37 लाख 92 हजार चार सौ डॉलर में बिकी गायतोंडे की एक अन्य अनटाइटल्ड पेंटिंग, 34 लाख 86 हजार 965 डॉलर में बिकी रजा की सौराष्ट्र तथा 33 लाख 87 हजार 900 डॉलर में बिकी राजा रवि वर्मा की राधा इन द मूनलाइट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed