फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gadkari says 70 pc work of India-Myanmar-Thailand Trilateral Highway complete

Trilateral Highway: भारत-म्यांमार-थाईलैंड राजमार्ग का काम 70 प्रतिशत पूरा, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी जानकारी

Sun, 02 Jul 2023 02:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 02 Jul 2023 02:09 PM IST
सार

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने परियोजना की प्रगति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह राजमार्ग मणिपुर में मोरेह को म्यांमार के रास्ते थाईलैंड के माई सोत से जोड़ेगा। 

विज्ञापन
Gadkari says 70 pc work of India-Myanmar-Thailand Trilateral Highway complete
Nitin Gadkari - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को बताया कि भारत-म्यांमार-थाईलैंड से होकर गुजरने वाली महत्वाकांक्षी राजमार्ग परियोजना का 70 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। बता दें, भारत, म्यांमार और थाईलैंड लगभग 1,400 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर काम कर रहे हैं। इसके पूरा होने से दक्षिण पूर्व एशिया से जुड़े देशों के बीच व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने परियोजना की प्रगति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह राजमार्ग मणिपुर में मोरेह को म्यांमार के रास्ते थाईलैंड के माई सोत से जोड़ेगा। 

विज्ञापन

फिलहाल मंत्री ने इस राजमार्ग के चालू होने की समयसीमा के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। अगर इस रणनीतिक राजमार्ग परियोजना की बात की जाए तो इसमें देरी हुई है। सरकार का लक्ष्य पहले इसे दिसंबर 2019 तक चालू करने का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed