{"_id":"6144c95605688556b253b99e","slug":"gadkari-gets-rs-4-lakh-royalty-per-month-from-youtube-for-lecture-videos","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमई की समीक्षा: गडकरी यूट्यूब् से कमा रहे चार लाख रुपये महीना, भरूच में किया यह दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीएमई की समीक्षा: गडकरी यूट्यूब् से कमा रहे चार लाख रुपये महीना, भरूच में किया यह दावा
Fri, 17 Sep 2021 10:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, भरूच
पीटीआई, भरूच
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:29 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को भरूच में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि महामारी काल में उनके वीडियो यूट्यूब पर खूब देखे गए। गुरुवार को इंदौर में एक कार्यक्रम में भी उन्होंने यह बात कही थी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के विभिन्न विषयों पर वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं। उनका दावा है कि यूट्यूब से उनको इन वीडियो से रॉयल्टी के रूप में हर माह चार लाख रुपये की कमाई हो रही है। गडकरी शुक्रवार को गुजरात के भरूच शहर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे (DME) की समीक्षा के लिए आए थे।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन व हाईवे मंत्री गडकरी ने बताया कि कोविड-19 के दौरान उन्होंने दो काम किए। एक तो वह शेफ बने और खाना पकाना शुरू किया और दूसरा वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लेक्चर्स दिए। इस दौरान उन्होंने 950 से ज्यादा आनलाइन लेक्चर दिए। इनमें विदेशी यूनिवर्सिटीज के विद्यार्थियों को दिए लेक्चर भी शामिल थे। ये लेक्चर यूट्यूब पर अपलोड किए गए। गडकरी के अनुसार उनके वीडियो की व्यूअरशिप बढ़ गई और अब यूट्यूब उन्हें हर माह चार लाख रुपये रॉयल्टी के रूप में देता है। गडकरी अपनी बात बेबाक ढंग से कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जो लोग अच्छा काम करते हैं, उनकी तारीफ नहीं होती।
विज्ञापन
गुजरात में 3500 करोड़ की लागत से बन रहीं सड़कें
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में आधुनिक व उच्च क्वालिटी की सड़कें आर्थिक विकास व रोजगार के लिए जरूरी हैं। उनके अनुसार गुजरात में 35100 करोड़ रुपये की लागत से 423 किलोमीटर लंबी सड़क बन रही है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के तहत 60 बड़े पुल, 17 इंटरचेंजर, 17 फ्लाईओवर, आठ रोड ओवर ब्रिज बनेंगे। इस एक्सप्रेस वे से विश्व स्तरीय परिवहन सुविधाएं मिलेंगी और राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गडकरी ने यह भी बताया कि उनके मंत्रालय ने सड़क निर्माण करने वाले कांट्रेक्टरों व कंसल्टेंट की रैटिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बता दें, गुरुवार को गडकरी इंदौर में थे। वहां उन्होंने मप्र में हजारों करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी। इसी दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने लेक्चरों से यूट्यूब के जरिए होने वाली कमाई की जानकारी दी थी।