फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G23 congress leaders condemn protest outside house of Kapil Sibal calling in orchestrated hooliganism news in Hindi

कांग्रेस का संकट: सिब्बल के खिलाफ प्रदर्शन की जी-23 नेताओं ने की निंदा, नटवर सिंह ने राहुल को बताया जिम्मेदार

Thu, 30 Sep 2021 07:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Sep 2021 07:13 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेकर सवाल उठाने के बाद कपिल सिब्बल के घर के बाहर हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर पार्टी के जी-23 नेताओं ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इसे सुनियोजित गुंडागर्दी करार दिया है। सिब्बल के पक्ष में बोलने वाले इन नेताओं में आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, शशि थरूर और मनीष तिवारी आदि नाम शामिल हैं। इन नेताओं ने पिछले साल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी नेतृत्व में बदलाव करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
G23 congress leaders condemn protest outside house of Kapil Sibal calling in orchestrated hooliganism news in Hindi
नटवर सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन की गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा समेत जी-23 में शामिल कुछ सहयोगियों ने निंदा की है। पार्टी की क्रियाविधि पर सवाल उठाने के बाद सिब्बल के घर के बाहर हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को आजाद ने 'सुनियोजित गुंडागर्दी' करार दिया। आनंद शर्मा ने इसमें शामिल रहे लोगों के खिलाफ पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी में हाल के दिनों में बनी स्थितियों पर चिंता जताई और इसके लिए उन्होंने पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को मुख्य तौर पर जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी में फिलहाल जिस तरह के हालात हैं वो भी बिल्कुल ठीक नहीं हैं। पार्टी की इस स्थिति के लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं, इनमें से एक राहुल गांधी हैं जिनके पास कोई पद या जिम्मेदारी नहीं है और फिर भी वह फैसले ले रहे हैं।

विज्ञापन

अमरिंदर सिंह और गुलाम नबी आजाद ने भी की निंदा

वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी इस घटना की आलोचना की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को एक हमला करार दिया। उन्होंने कहा, ऐसा केवल इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने (कपिल सिब्बल ने) ऐसे विचारों की बात की जो पार्टी नेतृत्व को पसंद नहीं हैं। वहीं, गुलाम नबी आजाद ने एक ट्वीट में कहा कि सिब्बल एक वफादार कांग्रेसी हैं जो पार्टी के लिए संसद के अंदर और बाहर भी लड़ रहे हैं। सुझावों का स्वागत होना चाहिए, गुंडागर्दी अस्वीकार्य है।

दूसरी ओर, आनंद शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि कपिल सिब्बल के घर पर हमले और गुंडागर्दी की खबर सुनकर स्तब्ध और निराश हूं। इस तरह की हरकतें पार्टी को बदनाम करती हैं और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि असहिष्णुता और हिंसा कांग्रेस के मूल्यों और संस्कृति से बिल्कुल अलग है। जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से संज्ञान लेने और कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह है।

असहमति से हिंसा का लाइसेंस नहीं मिल जाता: तिवारी

वहीं, पंजाब से कांग्रेस सासंद मनीष तिवारी ने भी एक ट्वीट में इस घटना की निंदा की। उन्होंने लिखा, जिन्होंने इस हमले की साजिश रची वो ये समझ लें कि सिब्बल पार्टी के लिए संसद के अंदर और बाहर, दोनों जगह लड़ाई लड़ते हैं। आपको उनके विचार अच्छे नहीं लग सकते हैं लेकिन इससे आपको हिंसा करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता है। तिवारी के ट्वीट पर शशि थरूर ने लिखा कि यह शर्मनाक है। हम सब जानते हैं कि कपिल सिब्बल एक सच्चे कांग्रेसी नेता हैं।

थरूर ने कहा, एक लोकतांत्रिक राजनीतिक दल होने के नाते हमें यह सुनने की जरूरत है कि वह (कपिल सिब्बल) क्या कह रहे हैं। अगर आपको आपको उनकी बात अच्छी नहीं लगती है तो असहमति व्यक्त कीजिए, लेकिन इस तरह नहीं। हमारी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि भाजपा को हराने के लिए हम खुद को मजबूत करें। इसके साथ ही कांग्रेस नेता विवेक तनखा ने भी कहा कि सिब्बल ने कई कांग्रेस सरकारों को बचाया है और पार्टी के हित लिए लड़ाई लड़ी है।

विज्ञापन

सिब्बल ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर खड़े किए थे सवाल

मालूम हो कि नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी में एक बार फिर घमासान शुरू गया है। पार्टी के हालात से खफा वरिष्ठ नेताओं के ग्रुप-23 के नेता भी सक्रिय हो गए हैं। सिब्बल ने बुधवार को गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए पूछा कि जब अध्यक्ष ही नहीं है तो फैसले कौन ले रहा है? उन्होंने मांग की थी कि पार्टी तत्काल कार्यकारिणी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाए ताकि इस पर खुलकर बात हो सके। 

कपिल सिब्बल द्वारा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाने के कुछ घंटों के बाद ही कई कांग्रेस कार्यकर्ता सिब्बल के दिल्ली में जोरबाग स्थित घर के बाहर जमा हो गए थे। इस दौरान उन्होंने सिब्बल के घर पर टमाटर आदि फेंके और एक कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'गेट वेल सून कपिल सिब्बल' लिखी तख्तियां लहराईं। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कपिल सिब्बल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सिब्बल से पार्टी छोड़ने की भी मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed