Hindi News
›
India News
›
G20 Summit: Isolated China also softened, PM Modi diplomatic strategy successful
{"_id":"64fc5ff62f324e444c0c5778","slug":"g20-summit-isolated-china-also-softened-pm-modi-diplomatic-strategy-successful-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20 Summit: अलग-थलग पड़ा चीन भी हुआ नरम, प्रधानमंत्री की कूटनीतिक रणनीति हुई कामयाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G20 Summit: अलग-थलग पड़ा चीन भी हुआ नरम, प्रधानमंत्री की कूटनीतिक रणनीति हुई कामयाब
G20 Summit: भारत ने ग्लोबल साउथ को जी20 में शामिल करके वसुधैव कुटुम्बकम के पहले सोपान की तरफ कदम रख दिया है। भारत ने संदेश दिया है कि हमें ग्लोबल साउथ को वैश्विक अर्थव्यवस्था के मॉडल में महत्वपूर्ण मानना होगा...
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
जी20 शिखर सम्मेलन में भारत ने अपनी अगुवाई में ग्लोबल साउथ की शानदार कूटनीतिक पारी खेली। 'एक पृथ्वी' को समर्पित सत्र में अफ्रीकी यूनियन को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने को बड़ी सफलता माना जा रहा है। इसे प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण बताया जा रहा है। दिलचस्प है कि इस ग्लोबल साउथ की सोच में पंडित जवाहर लाल नेहरू के दौर के निर्गुट आंदोलन की भी झलक मिलती है।
आठ सितंबर को जी20 शेरपा अमिताभ कांत के आत्मविश्वास में 9 और 10 सितंबर के सम्मेलन की पूरी झलक दिखाई दे रही थी। 09 सितंबर की सुबह वही हुआ। भारत ने ग्लोबल साउथ को जी20 में शामिल करके वसुधैव कुटुम्बकम के पहले सोपान की तरफ कदम रख दिया है। भारत ने संदेश दिया है कि हमें ग्लोबल साउथ को वैश्विक अर्थव्यवस्था के मॉडल में महत्वपूर्ण मानना होगा। अब शाम को दुनिया 'एक परिवार' के सत्र में विश्व के शिखर नेता दूसरे सोपान की तरफ बढ़ेंगे।
चीन ने भी की तारीफ, पड़ा नरम
जी20 के तेवर और भारत का रुख देखकर चीन ने बड़ा बदलाव किया है। कुछ हद तक अड़ियल रवैया छोड़कर उसने भारत के कदम की तारीफ की है। सहयोग करने का आश्वासन दिया है। माना जा रहा है कि यह स्थिति भारत के स्पष्ट रुख अपनाने के बाद आई है। अमेरिका ने भी भारत के साथ गहराते रिश्ते का संकेत दिया है। कूटनीति की यह लाइन कहीं न कहीं चीन को बड़ा झटका दे रही है। हालांकि सऊदी अरब जैसे कई देश चीन के करीब आ रहे हैं, लेकिन इसके साथ पूरी दुनिया की जियोपॉलिटिक्स नया संकेत भी दे रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।