{"_id":"64c33eacfacdb53a940e6be5","slug":"g20-environment-climate-sustainability-meeting-chennai-pm-modi-tells-about-big-cat-alliance-save-planet-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: जी20 की बैठक में बोले पीएम मोदी- धरती को बचाने के लिए भारत ने शुरू किया 'इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: जी20 की बैठक में बोले पीएम मोदी- धरती को बचाने के लिए भारत ने शुरू किया 'इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस'
Fri, 28 Jul 2023 09:50 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 28 Jul 2023 09:50 AM IST
सार
प्रधानमंत्री ने कहा कि 'प्रोजेक्ट टाइगर से मिली सीख के आधार पर, यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रोजेक्ट टाइगर की वजह से ही दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ अब भारत में पाए जाते हैं। साथ ही हम प्रोजेक्ट लॉयन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन पर भी काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
जी20 बैठक को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई में आयोजित हो रही पर्यावरण और जलवायु स्थिरता की मंत्री स्तर की बैठक को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हाल ही में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस की शुरुआत की है। हमारी धरती को बचाने के लिए इन जानवरों का संरक्षण बेहद जरूरी है। प्रोजेक्ट टाइगर से मिली सीख के आधार पर, यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रोजेक्ट टाइगर की वजह से ही दुनिया के 70 प्रतिशत बाघ अब भारत में पाए जाते हैं। साथ ही हम प्रोजेक्ट लॉयन और प्रोजेक्ट डॉल्फिन पर भी काम कर रहे हैं।
सौर ऊर्जा के मामले में भारत बहुत आगे
प्रधानमंत्री ने कहा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए अपने संबोधन में कहा कि 'आज भारत स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में दुनिया के शीर्ष पांच देशों में से एक है। हम अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, सीडीआरआई और उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व समूह सहित अपने गठबंधन के माध्यम से अपने सहयोगियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे। भारत जैव विविधता संरक्षण, सुरक्षा और उसके संवर्धन पर काम करने में लगातार अग्रणी रहा है।'
ये भी पढ़ें- Gujarat: आज गांधीनगर में सेमीकंडक्टर उद्योग की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, मंत्रियों के साथ की बैठक
विज्ञापन
क्या है बिग कैट अलायंस
भारत सरकार ने 9 अप्रैल 2023 को कर्नाटक के मैसूर में प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम के जरिए सरकार ने बाघ, शेर, तेंदुआ, बर्फ में रहने वाला तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा का संरक्षण करने की योजना बनाई है। हमारी धरती की बचाने के और प्राकृतिक संतुलन के लिए इन जानवरों का संरक्षण बेहद जरूरी है। इसी के तहत सरकार ने अफ्रीका से लाकर चीतों को देश में बसाने की पहल की है।