गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी का राहुल पर हमला, कहा- पूरा देश जानता है उनकी क्षमता
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। कृषि कानूनों और हाथरस कांड पर कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार सरकार को घेरा जा रहा है। वहीं, अब जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी कौन हैं और उनकी क्षमता क्या है। किसानों को पता है कि यह एक अच्छा कानून है।
कृषि कानूनों पर बोलते हुए जी किशन रेड्डी ने कहा, पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी कौन हैं और उनकी संज्ञानात्मक क्षमता क्या है। किसान उन्हें कृषि कानूनों को तोड़ने और कूड़ेदान में फेंकने का अवसर नहीं देंगे। इस जीवन में तो कभी नहीं। किसानों को पता है कि यह एक अच्छा कानून है।
The CBI is still conducting its investigation into #SushantSinghRajput's death. As a minister of the Indian government, I would not like to present any of my observations in this matter until the CBI probe is completed & a report published: GK Reddy, Union Minister https://t.co/I8BQClJDV0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 5, 2020
गृह राज्यमंत्री ने हाथरस दुष्कर्म घटना को लेकर कहा, कांग्रेस इस मामले का राजनीतिकरण कर रही है। महिलाओं के खिलाफ किसी भी अपराध की सभी को समान रूप से निंदा करनी चाहिए। इस मामले में सभी अपराधियों को दंडित किया जाना चाहिए।
सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बोलते हुए रेड्डी ने कहा, सीबीआई अभी भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही है। भारत सरकार के एक मंत्री के रूप में, मैं इस मामले में अपनी कोई भी टिप्पणी तब तक पेश नहीं करना चाहूंगा जब तक कि सीबीआई जांच पूरी न हो जाए और एक रिपोर्ट प्रकाशित न हो जाए।