{"_id":"62b726b19c6af47a3f788e7d","slug":"fuselage-door-warnings-light-up-on-2-spicejet-planes-dgca-begins-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: स्पाइसजेट के दो विमानों में टेक-ऑफ के दौरान खराबी, डीजीसीए ने शुरू की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DGCA: स्पाइसजेट के दो विमानों में टेक-ऑफ के दौरान खराबी, डीजीसीए ने शुरू की जांच
Sat, 25 Jun 2022 09:00 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:00 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि गुवाहटी से कोलकता जा रहे Q400 विमान के पायलटों ने जब टेक ऑफ के लिए विमान की नाक ऊपर उठाई तो पाया कि विमान के पिछले छोर पर लगे बैगेज दरवाजे से वार्निंग आ रही थी।
विज्ञापन
स्पाइसजेट
- फोटो : PTI
विस्तार
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार और शनिवार को उड़ान भरते समय दो अलग-अलग स्पाइसजेट विमानों में खराबी की घटनाओं के जांच के आदेश दिए हैं। इन विमानों में चेतावनी के बाद यात्रियों को अपनी यात्री छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
पिछले एक सप्ताह के भीतर स्पाइसजेट की उड़ानों में खराबी की कुल चार घटनाएं हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि डीजीसीए चारों घटनाओं की जांच कर रहा है।
फ्यूजलेज विमान का केंद्रीय हिस्सा होता है जहां यात्री और चालक दल के सदस्य बैठते हैं। 19 जून को पटना हवाई अड्डे से स्पाइसजेट के दिल्ली जाने वाले विमान में 185 यात्री सवार थे। हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक इंजन में आग लग गई थी और विमान ने कुछ मिनट बाद ही आपातकालीन लैंडिंग की थी। पक्षी के टकराने से इंजन में खराबी आई।
19 जून को एक अन्य घटना में जबलपुर के लिए एक स्पाइसजेट की उड़ान को केबिन दबाव के कारण दिल्ली लौटना पड़ा था। अधिकारियों ने शुक्रवार 24 जून को कहा कि स्पाइसजेट Q400 विमान पर तब फ्यूजलेज वार्निंग लाइट तब जली जब वह रोटेशन पर था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि गुवाहटी से कोलकता जा रहे Q400 विमान के पायलटों ने जब टेक ऑफ के लिए विमान की नाक ऊपर उठाई तो पाया कि विमान के पिछले छोर पर लगे बैगेज दरवाजे से वार्निंग आ रही थी।
उन्होंने बताया कि Q4000 विमान उड़ान रद्द करने के बाद पटना हवाईअड्डे के पार्किंग वाले स्थान पर लौट आया। शुक्रवार की घटना को लेकर स्पाइसजेट ने कहा कि Q-400 विमान (उड़ान SG-4126) सेक्टर गुवाहाटी से कोलकाता का संचालन कर रहा था।
उन्होंने बताया कि रोटेशन पर टेक ऑफ जारी रखा गया था। इस दौरान फ्यूजलेज वार्निग लाइट जलने के बाद विमान को 5,000 फीट की ऊंचाई पर ले जाया गया और पायलट-इन-कमांड ने गुवाहाटी वापस लौटने का फैसला किया।