फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Funges glucose bottles, the truth of the district hospital drug store.

ग्लूकोज की बोतलों में फफूंद, जिला अस्पताल के दवा स्टोर का सच

Thu, 26 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 26 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Funges glucose bottles, the truth of the district hospital drug store.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जिला अस्पताल के दवा स्टोर रूम में रखीं ग्लूकोज (आरएल) की कई बोतलों में फफूंद (फंगस) लग गई। अस्पताल प्रशासन ने इनके उपयोग पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन


गुरुवार को औषधि निरीक्षक ने दवा स्टोर रूम से इन ग्लूकोज की अलग-अलग बैच नंबर की पांच बोतलों के नमूने लिए गए। इनकी सप्लाई करने वाली कंपनी को भी नोटिस जारी कर दिया गया है।

आरएल ग्लूकोज की बोतलों को जिला अस्पताल के दवा स्टोर रूम में रखा जाता है। करीब चार दिन पहले इनमें से कई बोतलों में फफूंद लगने की जानकारी अस्पताल प्रशासन को हुई। सीएमएस ने इस कंपनी के भुगतान को भी रोक दी।
विज्ञापन


गुरुवार को औषधि निरीक्षक पूरनचंद्र ने जिला अस्पताल के दवा स्टोर रूम में पहुंचकर इन ग्लूकोस की बोतलों के भंडारण को देखा। उन्हें करीब 3 हजार बोतलों के लॉट में से लगभग एक दर्जन बोतलों में फफूंद लगी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपयोग पर लगाई रोक, कंपनी को भेजा नोटिस

Funges glucose bottles, the truth of the district hospital drug store.
औषधि निरीक्षक ने बताया कि अलग-अलग बैच नंबर की पांच ग्लूकोस की बोतलों के नमूने ले लिए गए हैं। ग्लूकोस की बोतलों की सप्लाई करने वाली कंपनी इनवेन फार्मा प्रा. लि. एमपी को नोटिस जारी कर दिया गया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि नोटिस में कंपनी से कहा गया है कि वह पूरे भारत से इस बैच नंबर के माल को तत्काल वापस मंगवाएं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जानकारी विभाग के आयुक्त को भी दे दी गई है। 

आरएल ग्लूकोज की बोतलों की सप्लाई करने वाली कंपनी का पेमेंट रोक दिया गया है। अप्रैल माह में आई इन बोतलों के पूरे लॉट को रिजेक्ट कर दिया गया है। इन बोतलों का उपयोग रोक दिया गया है। 
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल, हाथरस। 

अस्पताल में गहराएगी बोतलों की किल्लत
फफूंद लगी मिलने पर करीब तीन हजार बोतलों के एक लॉट को रिजेक्ट कर दिए जाने से जिला अस्पताल में मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी के मौसम में डायरिया के मरीजों को ग्लूकोज की बोतलें चढ़ाई जाती हैं। हालांकि सीएमएस डॉ. एमएल अग्रवाल का कहना है कि अन्य अस्पतालों से इन बोतलों की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed