{"_id":"56fdb1954f1c1bc052f00107","slug":"full-train-ticket-for-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्री कृपया ध्यान दें, बच्चों के लिए लेना होगा फुल टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेल यात्री कृपया ध्यान दें, बच्चों के लिए लेना होगा फुल टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Apr 2016 04:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने अप्रैल से बच्चों के हाफ टिकट की व्यवस्था खत्म कर दी है। इसके तहत पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे के स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में 5 से 12 साल तकके बच्चों का रिजर्वेशन कराने पर उनके लिए फुल टिकट लेना होगा। अगर, उन्हें बर्थ नहीं मिलती है तो टिकट हाफ ही रहेगा।
विज्ञापन
बुजुर्गों का कोटा 50 फीसदी तक बढ़ा
वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं व 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं के लिए रेलवे ने सीटों के कोटे में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं व 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं के लिए रेलवे ने नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत उनके लिए ट्रेनों में 80 से 90 सीटें आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
पहले शयनयान, एस टू टियर व थ्री टियर में बुजुर्गों के लिए दो सीटें रिजर्व रहती थीं, जिसे 2015 में बढ़ाकर 4 कर दिया गया और अब इसकी संख्या छह कर दी गई है, जबकि एसी टू व थ्री टियर में तीन सीटें रिजर्व रहेंगी। ऐसे ही राजधानी, दूरंतो व एसी गाड़ियों में कोटे की संख्या तीन से बढ़ाकर चार की गई है तथा मेल, एक्सप्रेस में लोअर बर्थ कोटे की संख्या तीन है।
विज्ञापन
इस माह से 139 पर कॉल से कैंसिल होगा टिकट
कन्फर्म रेल टिकटों को कैंसिल कराना अब और भी आसान कर दिया गया है। रेलवे मंत्रालय की नई सुविधा के तहत 139 पर कॉल कर अपना टिकट कैंसिल कराया जा सकेगा। इसके अलावा रिफंड के नियम भी सुधारे जाएंगे।
139 पर कॉल करने पर उन्हें वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलेगा, जिसे लेकर उसी दिन काउंटर पर पहुंचने के बाद रेलवे अधिकारी को दिखाना होगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इसकेलिए सॉफ्टवेयर तैयार हो चुका है और उम्मीद है कि अप्रैल केदूसरे सप्ताह में आधिकारिक रूप से इसे लांच कर दिया जाएगा।