फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fugitive Nithyananda launched Reserve Bank of Kailasa and its currency

भगोड़े बाबा नित्यानंद ने लॉन्च किया 'रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा', करेंसी भी जारी की

Sun, 23 Aug 2020 07:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 23 Aug 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Fugitive Nithyananda launched Reserve Bank of Kailasa and its currency
नित्यानंद - फोटो : फेसबुक

दुष्कर्म के आरोपी भगोड़े बाबा नित्यानंद ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपना बैंक लॉन्च कर दिया। उसने इस बैंक को रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा नाम दिया है। बैंक के साथ ही उसने अपनी करेंसी (मुद्रा) भी जारी की है। इससे पहले नित्यानंद अपना अलग देश कैलासा और उसकी कैबिनेट बनाने का दावा भी कर चुका है। भारतीय एजेंसियां नित्यानंद की तलाश कर रही हैं। 

विज्ञापन


पूर्व में एक वीडियो जारी कर नित्यानंद ने एलान किया था कि वह 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा की करेंसी लॉन्च करेगा। उसने कहा था कि इसे लेकर एक देश के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं। इस वीडियो में उसने कहा था कि बैंक के सभी काम वैध हैं और उसकी आर्थिक नीतियां भी तैयार की जा चुकी हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल दिसंबर में खबर आई थी कि नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर अपना नया देश 'कैलासा' बसा लिया है। जानकारी के मुताबिक उसने इस देश का नाम कैलासा रखा है। वह नेपाल के रास्ते इक्वाडोर भागा था। हालांकि, इन रिपोर्ट्स की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नित्यानंद कर्नाटक में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में वांछित है। उस पर आरोप है कि वह अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उनसे श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने इस मामले में उसकी दो अनुयायियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। गुजरात पुलिस ने बीती 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed