{"_id":"685bbe04d8e535cb0808c0a4","slug":"from-school-classmate-to-life-partner-this-is-the-love-story-of-shubhanshu-and-his-wife-know-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shubhanshu Shukla: स्कूल में सहपाठी से लेकर जीवनसाथी तक, ऐसी है शुभांशु और उनकी पत्नी की प्रेम कहानी; जानिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shubhanshu Shukla: स्कूल में सहपाठी से लेकर जीवनसाथी तक, ऐसी है शुभांशु और उनकी पत्नी की प्रेम कहानी; जानिए
Wed, 25 Jun 2025 02:47 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 25 Jun 2025 02:47 PM IST
सार
29 मई से अब तक छह बार लॉन्चिंग टाले जाने के बाद आखिरकार एक्सिओम-4 मिशन फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से भारतीय समयानुसार दोपहर 12:01 बजे आईएसएस की ओर रवाना हुआ। इस सफर पर गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अपनी पत्नी के बारे में क्या कुछ कहा...।
विज्ञापन
शुभांशु शुक्ला
- फोटो : ANI
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा गए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अपने सफर से पहले अपनी पत्नी डॉ. कामना के लिए भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि कामना, आपके बिना संभव नहीं था। इसके साथ ही शुभांशु और उनकी पत्नी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि शुभांशु और उनकी पत्नी स्कूल के दिनों से साथ हैं। आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी...?
विज्ञापन
Shubhanshu Shukla
- फोटो : PTI
कक्षा तीन में पहली बार मिले
लखनऊ के रहने वाले शुभांशु और उनकी पत्नी कामना की प्रेम कहानी की शुरुआत प्राइमरी स्कूल के दिनों में हुई थी। वे कक्षा तीन पहली बार मिले थे। यहां दोनों की दोस्ती हुई। दोनों की दोस्ती वक्त के साथ मजबूत होती गई। शुभांशु को आसमान से भी प्यार था तो वे वायुसेना की ओर बढ़े और कामना ने मेडिकल की पढ़ाई चुनी। मगर दोनों का साथ बरकरार रहा। पारिवारिक सहमति के बाद दोनों की शादी हो गई। आज वे एक छह साल के बेटे के माता-पिता हैं।
ये भी पढ़ें: 'कमाल का सफर था... जय हिंद! जय भारत!' अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद बोले शुभांशु शुक्ला

शुभांशु शुक्ल।
- फोटो : अमर उजाला
बेहद शांत और शर्मीले हैं शुभांशु: कामना
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पत्नी डॉ. कामना पेशे से दंत चिकित्सक हैं। कामना ने पिछले दिनों कहा था कि हम कक्षा तीन से साथ हैं। हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की। मैं उनको गुंजन के नाम से जानती हूं। वे कक्षा में काफी शांत और शर्मीले रहते थे। आज वे कई लोगों की प्रेरणा हैं। मुझे उन पर गर्व है।
ये भी पढ़ें: क्या है एक्सिओम मिशन, जिसके जरिए देश को मिलेगा दूसरा अंतरिक्ष यात्री?

एक्सिओम मिशन के जरिए आईएसएस पर पहुंचेंगे भारत के शुभांशु शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
शुभांशु ने पत्नी के लिए लिखा भावुक नोट
अंतरिक्ष यात्रा शुरू करने से पहले शुभांशु शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर पत्नी के लिए भावुक नोट लिखा। उन्होंने पत्नी की अलविदा कहते हुए एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि हम 25 जून की सुबह इस ग्रह को छोड़ने की योजना बना रहे हैं। मैं मिशन में शामिल सभी लोगों, घर पर सभी लोगों को उनके आशीर्वाद और प्यार के लिए धन्यवाद देता हूं। कामना को अद्भुत साथी होने के लिए विशेष धन्यवाद। आपके बिना यह संभव नहीं था। लेकिन इनमें से कुछ भी मायने नहीं रखता।