फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   from Gandhi Jayanti Anna Hazare will start its hunger strike for Lokpal in Ralegan Siddhi

2 अक्टूबर से भूख हड़ताल करेंगे समाजसेवी अन्ना हजारे, पीएम मोदी को लिखा खत

Sat, 29 Sep 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Sep 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
from Gandhi Jayanti Anna Hazare will start its hunger strike for Lokpal in Ralegan Siddhi
अन्ना हजारे

एक बार फिर से लोकपाल के मुद्दे को लेकर समाजसेवी अन्ना हजारे महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल करने वाले हैं। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती से वह अपनी भूख हड़ताल की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि लोकपाल आंदोलन की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्र में सरकार बनाई है। लेकिन अब वह इसी मुद्दे पर टालमटोल का रवैया अपना रही है।

विज्ञापन


हजारे ने कहा कि वह 2 अक्टूबर से भूख हड़ताल करने के फैसले पर अटल हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को खत लिखा। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार सालों से सरकार ने लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति पर टाल-मटोल वाला रवैया अख्तियार किया हुआ है। खत में उन्होंने लिखा, ‘लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए 16 अगस्त, 2011 को पूरा देश सड़कों पर उतर गया था। आपकी सरकार इसी आंदोलन की वजह से सत्ता में आई।’ 
विज्ञापन

 
खत में अन्ना हजारे ने आगे कहा, ‘चार साल बीत गए लेकिन सरकार किसी न किसी वजह से लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति टालती रही।’ बता दें कि हजारे ने इससे पहले घोषणा करते हुए बताया था कि वह 2 अक्टूबर से रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से वह आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed