फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Freebies being announced despite heavy debt as Mahayuti suffered losses in LS polls: Raut

Maharashtra: ‘लोकसभा चुनाव में हार के बाद मुफ्त के तोहफे बांट रही महायुति सरकार’, सीएम शिंदे पर बरसे संजय राउत

Thu, 18 Jul 2024 03:55 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 18 Jul 2024 03:55 PM IST
सार

शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार आठ लाख करोड़ के कर्ज में डूबने के बाद भी मुफ्त में उपहार बांट रही है। इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने युवाओं के लिए ‘लाड़का भाउ’ योजना का ऐलान किया था।

विज्ञापन
Freebies being announced despite heavy debt as Mahayuti suffered losses in LS polls: Raut
शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। अब शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने महायुति गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। संजय राउत का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार आठ लाख करोड़ के कर्ज में डूबने के बाद भी मुफ्त में उपहार बांट रही है। इससे ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने युवाओं के लिए ‘लाड़का भाउ (लाडला भाई)’ योजना का ऐलान किया था। शिंदे ने कहा था कि इस योजना के तहत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाल युवाओं को 6,000 रुपये प्रति माह, आईटीआई और डिप्लोमा धारकों को 8,000 रुपये प्रति माह और स्नातक डिग्री धारकों को 12,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

विज्ञापन


'महिलाओं को भी दिए जाएं 10,000 रुपये प्रति माह'
इसके अलावा सीएम एकनाथ शिंदे ने ‘मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन’ योजना की भी घोषणा की है। इसके तहत 21 से 60 वर्षी की शादीशुदा, तलाकशुदा और गरीब महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की गई। इसे लेकर शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा, ‘महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने मध्य प्रदेश सरकारी की ‘लाड़की बहन’ योजना की नकल की है। उधर, ‘लाड़का भाउ योजना’ योजना के तहत 12वीं पास करने वाले युवाओं को 10,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। मेरा सवाल है कि महिलाओं के लिए सिर्फ 1,500 रुपये महीना क्यों? क्या 1,500 रुपये प्रति माह में महिलाएं अपना घर चला सकेंगी? हमारी मांग है कि ‘लाड़की बहिन’ योजना के तहत महिलाओं को भी 10,000 रुपये प्रति माह मिलने चाहिए।’ संजय राउत ने आगे कहा कि राज्य वैसे ही आठ लाख करोड़ के कर्ज में डूबा है और यह कोई छोटी रकम नहीं है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में 280 सीटें जीतने का दावा
शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले महायुति के नेता कहते थे कि महाराष्ट्र में विपक्ष 10 लोकसभा सीटें भी हासिल नहीं कर पाएगा लेकिन, महा विकास अघाड़ी  ने 31 सीटों पर जीत हासिल की। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नौ सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके अलावा एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने सात और अजित पवार नीत राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महज एक सीट पर जीत दर्ज की थी। उधर, विपक्षी महा विकास अघाड़ी के सहयोगी दलों में शिवसेना-यूबीटी ने नौ, शरद पवार नीत राकांपा ने आठ और कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत दर्ज कर कुल 30 लोकसभा क्षेत्रों में जीत का परचम लहराया था।  संजय राउत ने दावा किया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एमवीए 288 में से 280 सीटों पर जीत हासिल करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘छगन भुजबल बड़े कलाकार हैं’ 
हाल ही में राकांपा नेता छगन भुजबल ने राकांपा-एसपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। इसे लेकर संजय राउत ने कहा, ‘भुजबल बड़े कलाकार हैं। वे फिल्मों में काम कर चुके हैं और अच्छी तरह जानते हैं कि छलकपट से नाटक कैसे तैयार किए जाते हैं। लेकिन, शरद पवार ‘नटसम्राट’ हैं और वे राज्य और देश की राजनीति को अच्छी तरह से समझते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed