फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fraud of Rs 200 crore from Indian Bank and others CBI raids in Karnataka and Tamilnadu

इंडियन बैंक समेत अन्य से 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, दो राज्यों में सीबीआई का छापा

Thu, 14 Jan 2021 04:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Jan 2021 04:12 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 200 crore from Indian Bank and others CBI raids in Karnataka and Tamilnadu
Indian bank - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई ने इंडियन बैंक के नेतृत्व वाले संघ से 200 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी मामले में बंगलूरू की स्टील हाइपरमार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बुधवार को बताया कि एजेंसी ने कंपनी और आरोपियों के कर्नाटक में बंगलूरू और तमिलनाडु में शूलागिरी, कृष्णागिरी जिलों में छापा मारा।उन्होंने बताया कि कंपनी के अलावा निदेशकों महेंद्र कुमार सिंघी और सुमन महेंद्र कुमार सिंघी, चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश सुराना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन



यह कार्रवाई इंडियन बैंक की शिकायत पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने 2017 और 2019 के बीच इंडियन बैंक व ई-विजया बैंक के संघ से क्रेडिट सुविधा हासिल की थी। अप्रैल 2019 में इनके अकाउंट को एनपीए घोषित कर दिया गया था और उसी साल नवंबर में इसे धोखाधड़ी करार दिया गया था। इस धोखाधड़ी के चलते इंडियन बैंक को 168.39 करोड़ और ई-विजया बैंक अब बैंक ऑफ बरौदा को 31.99 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed