महाराष्ट्र: भिवंडी में देर रात चार मंजिला इमारत गिरी, दो लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
- थाने जिले से 20 किलोमीटर दूर भिवंडी के शांति नगर में शुक्रवार देररात हुआ हादसा
- प्रशासनिक अमले के साथ राहत और बचाव के कार्य में जुटे स्थानीय लोग
- इमारत के गिरने की आशंका के चलते उसे खाली कराया था: निगम अधिकारी
- निगम अधिकारियों की अनुमति के बगैर ही इमारत में रह रहे थे कुछ लोग
- आठ साल पहले अवैध तरीके से बनाई गई थी इमारत, हादसे की जांच जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#UPDATE: 2 dead and 5 injured in the Bhiwandi building collapse. Rescue operations underway. https://t.co/Q3CmwdM95K
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 24, 2019
इससे पहले देररात हुए हादसे के बारे में भिवंडी-निजामपुर निगम के कमिश्नर अशोक रणखंब ने देररात जब इमारत गिरी तो चार लोगों को सबसे पहले बचाया गया, जिनमें से एक की मौत हो गई। यह इमारत आठ साल पुरानी है जो अवैध तरीके से बनाई गई थी। मामले में जांच की जार रही है।
Ashok Rankhamb: We vacated the entire building but some people entered the building without permission. It was then the building collapsed. 4 people were rescued, of them one died. It's an 8-year-old building & was built illegally. Investigation will be done. https://t.co/UhX0OSVTxX
— ANI (@ANI) August 24, 2019
उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि इमारत का पिलर टूट सकता है। हमारी आपातकालीन टीम ने इसका मुआयना किया था और इमारत गिरने की आशंका देखते हुए इसे खाली करा लिया गया था। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग बिना अनुमति के ही इमारत में चले गए।
Maharashtra: A four-storey building collapsed in Shanti Nagar area of Bhiwandi. 4 people have been rescued and several feared trapped. Rescue operations underway. More details awaited. pic.twitter.com/OAExE5STFn
— ANI (@ANI) August 23, 2019
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार मंजिला इमारत के गिरने के बाद से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे से निकाले गए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात इमारत के कॉलम में दरार आने से अफरा—तफरी मच गई। हालांकि लोगों के बाहर आने से पहले ही इमारत गिर गई। राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस, दमकल विभाग और निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।