फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four policemen trapped in the Khwaja Yunus murder case returned to duty after 16 years

16 साल बाद ड्यूटी पर वापस लौटे ख्वाजा यूनुस हत्याकांड में सस्पेंड हुए चार पुलिसकर्मी

Mon, 08 Jun 2020 05:50 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 08 Jun 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
Four policemen trapped in the Khwaja Yunus murder case returned to duty after 16 years
फाइल फोटो - फोटो : PTI

करीब 16 साल पहले निलंबित किए गए एक सहायक पुलिस निरीक्षक और तीन कांस्टेबलों को फिर से सेवा में बहाल कर दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि ये चारों मुंबई के घाटकोपर बम ब्लास्ट मामले के संदिग्ध आरोपी ख्वाजा यूनुस की पुलिस हिरासत में कथित हत्या के मामले में निलंबित किए गए थे। बहाल होने वाले पुलिसकर्मियों में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सहायक पुलिस निरीक्षक वझे सहित चार पुलिसकर्मियों को 2004 में निलंबित किया गया था। उन पर यूनुस की हत्या और सबूतों को मिटाने सहित अनेक आरोपों में मामले चल रहे हैं। 1990 बैच के पुलिस अधिकारी वझे सहित चारों पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को सेवा में बहाल किया गया। इसके बाद सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे, कांस्टेबल राजेन्द्र तिवारी, सुनील देसाई ने स्थानीय आर्म्स यूनिट में शनिवार को काम संभाल लिया। वहीं, कांस्टेबल राजाराम निकम को मोटर वाहन विभाग में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


उधर, ख्वाजा यूनुस की हत्या के मामले में निलंबित पुलिसकर्मियों को बहाल किए जाने के खिलाफ सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबु आसिम आजमी ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में धरना देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2007 में इस्तीफा देकर वझे ने ले ली थी शिवसेना की सदस्यता

सचिन वझे ने नवंबर 2007 में पुलिस बल से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उनके खिलाफ जांच लंबित होने के कारण इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया था। इस बीच 2008 में उन्होंने दशहरा रैली के दौरान शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। वझे प्रसिद्ध एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के मातहत के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उन्होंने करीब 60 एनकाउंटर किए हैं।


पेशे से इंजीनियर था यूनुस, दुबई से लौटा था

महाराष्ट्र के परभणी का निवासी ख्वाजा युनूस (27) पेशे से इंजीननियर था और दुबई में काम करता था। उसे दिसंबर, 2002 के घाटकोपर बम विस्फोट मामले में हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने दावा किया था कि यूनुस को पूछताछ के लिए औरंगाबाद ले जाते समय वह फरार हो गया था। लेकिन बांबे हाईकोर्ट के आदेश पर सीआईडी जांच में पता चला कि उसकी पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। जांच में 14 पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया गया था, लेकिन मुकदमा केवल वझे, तिवारी, निकम और देसाई पर ही चलाया गया। अभियोजन पक्ष के एक गवाह ने सत्र अदालत को बताया था कि यूनुस को लॉकअप में कपड़े उतारकर बेल्ट से छाती और पेट पर पीटा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed