फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four police commandos injured in attack near Indo Myanmar border

मणिपुर : भारत-म्यांमार सीमा के पास हमले में चार पुलिस कमांडो घायल

Sun, 15 Mar 2020 03:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 15 Mar 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
Four police commandos injured in attack near Indo Myanmar border
भारत-म्यामांर सीमा - फोटो : पीटीआई

भारत-म्यामांर सीमा के पास मोरेह कस्बे में एक कार को रोके जाने पर उसमें सवार लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस के चार कमांडो घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कमांडो को सुरक्षित निकालने और हमलावरों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त बल को लगाया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को काले शीशे वाली एक कार को पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन कार रोकने की बजाय कार सवार उसे लेकर फरार हो गए। अधिकारी के मुताबिक, कमांडो ने कार का पीछा कर उसे रोका तो कार सवार लोगों ने टीम पर हमला कर दिया, जिससे चार कमांडो घायल हो गए।

विज्ञापन

कस्बे में लगाई गई निषेधाज्ञा

मणिपुर के थेंगनौपाल जिले के मोरेह कस्बे में भीड़ के हमले में चार पुलिस कमांडों के घायल हो जाने के बाद वहां सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि तेंगनोउपल के जिलाधिकारी मयांगलंग्बम राजकुमार ने शुक्रवार शाम को भारत-म्यांमार सीमा के करीब स्थित मोरेह कस्बे में एक महीने के लिए निषेधाज्ञा लगाने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने एक बयान में कहा कि पांच या अधिक व्यक्तियों के एक जगह पर इकट्ठा होने की मनाही है। पत्थर, लाठी और बिना वैध लाइसेंस के आग्नेयास्त्र ले जाने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed