फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four people were killed and others went missing in a landslide triggered by heavy rains in Karnataka

Karnataka: उत्तर कन्नड़ जिले में भूस्खलन के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत; तीन का कुछ पता नहीं

Thu, 18 Jul 2024 07:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 18 Jul 2024 07:45 AM IST
सार

भूस्खलन की घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर अंकोला तालुक के शिरूर के पास हुई। वहीं, घटना के समय पास की दुकान में चाय पी रहा टैंकर का चालक लापता है।

विज्ञापन
Four people were killed and others went missing in a landslide triggered by heavy rains in Karnataka
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला (प्रतिकात्मक तस्वीर)

विस्तार

कर्नाटक के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनने और भूस्खलन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर में मंगलवार को भीषण भूस्खलन हुआ। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। 

विज्ञापन


एक ही परिवार के कई लोगों में गाज टूटी
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भूस्खलन की घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर अंकोला तालुक के शिरूर के पास हुई। उत्तर कन्नड़ की उपायुक्त लक्ष्मी प्रिया ने बुधवार को बताया कि सात लोगों में से चार एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिरूर में बड़ा भूस्खलन हुआ। सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान थी। पति-पत्नी, दो बच्चे और एक बुजुर्ग उस दुकान को चलाते थे। भूस्खलन नदी के विपरीत दिशा में हुआ था। वहीं, दो घर भी बने हुए थे। यहां से एक व्यक्ति लापता है। उन्होंने आगे बताया कि भूस्खलन के कारण एक गैस टैंकर पास की गंगावली नदी में जा गिरा। वहीं, घटना के समय दुकान पर कथित तौर पर चाय पी रहे वाहन का चालक भी लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस से भरा टैंकर भी बहा
अधिकारी ने बताया कि सात लोगों में से चार के शव बरामद कर लिए हैं। तीन लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि तीन टैंकरों में से दो अनलोड हैं। इसलिए दोनों सुरक्षित हैं। हालांकि, जो टैंकर नदी के अंदर चला गया वो भरा हुआ है। इसमें गैस है। उन्होंने यह भी बताया कि अग्निशमन दल सहित 24 सदस्यों की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) टीम ने बचाव अभियान चलाया है।

रक्षा बल कर रहे मदद
उन्होंने कहा, 'हमारी मदद नौसेना और तटरक्षक बल कर रहे हैं। उन्होंने हमें अपने सुरक्षा उपकरण और अभियान को संभालने के लिए कर्मी दिए हैं। हमारे साथ गैस कंपनियों की प्रतिक्रिया टीम भी मौजूद है।'


पानी को हटाने की कोशिश जारी
उपायुक्त लक्ष्मी प्रिया ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़क के एक तरफ से यातायात को साफ करने की कोशिश कर रहा है, जो भूस्खलन के बाद रुक गया था। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अनुसार वे सड़क के एक तरफ से पानी को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि जाम नहीं लग सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed