{"_id":"56e8383d4f1c1bcc148b4855","slug":"four-nonbailable-warrant-issue-against-vijay-mallya","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या के खिलाफ और 4 गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
माल्या के खिलाफ और 4 गैर जमानती वारंट जारी
एजेंसी / हैदराबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को दिए दो करोड़ रुपये के चेकों के बाउंस होने के मामले में उद्योगपति विजय माल्या के स्थानीय अदालत में हाजिर नहीं होने के कारण अदालत ने उनके खिलाफ चार और गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इन वारंट पर 29 मार्च तक कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन
माल्या के वकील एच सुधाकर राव ने बताया कि 50-50 लाख रुपये के चेकों के बाउंस होने के मामले में सोमवार को चार और वारंट जारी किए गए। इससे पहले भी एक वारंट जारी किया गया था, जिसे हमने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने माल्या को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से छूट दे दी। उन्होंने कहा कि वह इन चार वारंटों को भी हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।
विज्ञापन
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करने वाली जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने चेक बाउंस होने के मामले में माल्या के खिलाफ याचिका दाखिल की है। कंपनी ने माल्या पर धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इससे पहले 10 मार्च को अतिरिक्त चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (14वें) ने एक 50 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में किंगफिशर के चेयरमैन माल्या और एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।