{"_id":"5b675e1e4f1c1b05468b61ce","slug":"four-members-of-a-farmer-family-committed-suicide-in-tirupur-district-of-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडुः तिरुपुर में एक किसान के 4 परिजनों ने की आत्महत्या ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडुः तिरुपुर में एक किसान के 4 परिजनों ने की आत्महत्या
एजेंसी, कोयंबटूर
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में एक किसान के परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने रविवार सुबह मुथुस्वामी और अन्य के शव फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा।
विज्ञापन
दरवाजा अंदर से बंद था, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे पड़ोसियों ने देखा कि किसान, उसकी मां, 11 साल की बेटी और 4 साल का बेटा फंदे से झूल रहे थे। किसान की पत्नी किसी समारोह में शामिल होने पड़ोस के गांव में गई हुई थी।
विज्ञापन
मुथुस्वामी ने 4 एकड़ जमीन ठेके पर लिया था। लेकिन किसानी से अच्छी आमदनी नहीं होने की वजह से वह सदमे में था। पुलिस मामले की जांच आर्थिक तंगी और अन्य बिंदुओं के आधार पर कर रही है।
विज्ञापन