{"_id":"5ebc35908ebc3e904359ee0a","slug":"four-major-indian-pharmaceutical-companies-tie-up-with-gilead-sciences-to-manufacture-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 की दवा बनाने के लिए देश की चार बड़ी दवाई कंपनियों का गिलीड साइंसेस से समझौता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19 की दवा बनाने के लिए देश की चार बड़ी दवाई कंपनियों का गिलीड साइंसेस से समझौता
Wed, 13 May 2020 11:29 PM IST
श्रीधर मिश्रा
नेशनल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
नेशनल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 13 May 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
देश की चार बड़ी दवा कंपनी सिप्ला, जुबिलेंट लाइफ साइंसेस, हेटेरो और मायलैन ने कोरोना वायरस की संभावित दवा रेमडेसिविर को बनाने के लिए गिलीड साइंसेस के साथ गैर-विशेष लाइसेंसिंग समझौता किया है।
विज्ञापन
इस समझौते के तहत इन सभी कंपनियों को दवा के विनिर्माण और वितरण का अधिकार मिलेगा।
इस दवा को कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में तुरंत इस्तेमाल करने की अमेरिका के दवा नियामक फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने स्वीकृति दी है।
गिलीड की तरफ से दिए गए बयान के मुताबिक, ‘‘गिलीड ने भारत और पाकिस्तान की पांच जेनेरिक दवा कंपनियों के साथ गैर-विशेष स्वैच्छिक लाइसेंसिंग समझौता किया है। इस समझौते का मकसद रेमडेसिविर की आपूर्ति को बढ़ाना है।’’
विज्ञापन
इस दौरान कंपनी की तरफ से दिए गए बयान में कहा गया, ‘‘यह समझौता सिप्ला लिमिटेड, जुबिलेंट लाइफ साइंसेस, हेटेरो और मायलैन और फिरोजसंस लेबोरेटरीज के साथ किया गया है। ये कंपनियां रेमडेसिविर का विनिर्माण और 127 देशों में वितरण करेंगी।’’
विज्ञापन
बता दें कि फिरोजसंस लेबोरेटरीज पाकिस्तान की कंपनी है। वहीं, सिप्ला लिमिटेड, जुबिलेंट लाइफ साइंसेस, हेटेरो और मायलैन ये सभी भारतीय कंपनियां हैं।
गिलीड ने कहा, ‘‘ लाइसेंसिंग समझौते के तहत इन कंपनियों को रेमडेसिविर के लिए गिलीड की विनिर्माण प्रक्रियाओं की प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की जाएगी। इसके चलते इन कंपनियों के पास इसे बदलने का भी हक होगा। इससे उत्पादन को बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी।’’
इसके अलावा एक और फायदा होगा कि दवा का उत्पादन करने वाली कंपनियां अपने जेनेरिक उत्पाद की कीमत खुद तय कर सकेंगी।