फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four killed in tanker explosion at Century Rayon factory in Thane Maharashtra news updates in hindi

Maharashtra: ठाणे की फैक्टरी में टैंकर में हुआ विस्फोट, चार लोगों की मौत

Sun, 24 Sep 2023 12:08 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 24 Sep 2023 12:08 AM IST
सार

कंपनी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11.15 बजे प्लांट साइट पर बाहर से पहुंचा थर्ड पार्टी का एक टैंकर उस समय फट गया, जब उसका निरीक्षण किया जा रहा था। 

विज्ञापन
Four killed in tanker explosion at Century Rayon factory in Thane Maharashtra news updates in hindi
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सेंचुरी रेयॉन फैक्टरी के परिसर में शनिवार सुबह एक टैंकर में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई और घायल हुए दो अन्य लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो और व्यक्ति लापता हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11.15 बजे प्लांट साइट पर बाहर से पहुंचा थर्ड पार्टी का एक टैंकर उस समय फट गया, जब उसका निरीक्षण किया जा रहा था। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा, कंपनी के स्थानीय अग्निशमन कर्मियों और अग्निशमन सेवाओं ने विस्फोट के बाद लगी आग को काबू किया। औद्योगिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी घटना की जांच करेंगे।

विज्ञापन

गुजरात में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पकड़ा गया पाकिस्तानी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान के एक नागरिक को पकड़ा है। बीएसएफ ने बयान जारी कर कहा कि शनिवार को महबूब अली (30) संदिग्ध हालात में सीमा के पास घूम रहा था। उसे भारत और पाकिस्तान सीम पर बहने वाले ज्वारीय हरामी नाला के उत्तरी छोर पर पकड़ा गया। उसके पास से एक उल्लू बरामद किया गया। उसने बताया कि वह पक्षियों और केकड़ों को पकड़ने के लिए भारतीय क्षेत्र में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed