फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four including PT Usha Virendra Hegde nominated to the Rajya Sabha PM narendra Modi congratulated

Rajya Sabha: पीटी उषा, 'बाहुबली' के लेखक विजयेंद्र प्रसाद समेत चार का राज्यसभा में मनोनयन, पीएम मोदी ने दी बधाई

Wed, 06 Jul 2022 09:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 06 Jul 2022 09:04 PM IST
सार

वी. विजयेंद्र प्रसाद गारू को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर उन्होंने लिखा, वी. विजयेंद्र गारू दशकों से रचनात्मक दुनिया से जुड़े हुए हैं। उनकी रचनाएं भारत की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करती हैं और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।

विज्ञापन
four including PT Usha Virendra Hegde nominated to the Rajya Sabha PM narendra Modi congratulated
राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए पीटी उषा, वीरेंद्र हेगड़े, विजयेंद्र प्रसाद और इलैया राजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर पीटी उषा, वी. विजयेंद्र प्रसाद गारू, वीरेंद्र हेगड़े और इलैया राजा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने पीटी उषा के लिए लिखा, "पीटी उषा जी हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं। खेलों में उनकी उपलब्धियों को व्यापक रूप से जाना जाता है, पिछले कई वर्षों में नवोदित एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम उतना ही सराहनीय है। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई।"
विज्ञापन


संगीत दिग्गज उस्ताद इलैयाराजा और महान एथलीट पीटी उषा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बेहद खुश हैं। इलैयाराजा ने ट्वीट कर कहा, संगीत, कला और संस्कृति की सुंदरता को समाज के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए सम्मान देने का सरकार का यह कदम संगीत और कला को एक जुनून और पेशे के रूप में आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

वहीं, प्रधानमंत्री ने कहा, इलैयाराजा की रचनात्मक प्रतिभा ने पीढ़ी-दर-पीढ़ी लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उनकी रचनाएं अनेक भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती हैं। उनकी जीवन यात्रा भी उतनी ही प्रेरक है, एक विनम्र पृष्ठभूमि से उठे और बहुत कुछ हासिल किया। राजा को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, रजनीकांत और कमल हासन ने भी शुभकामनाएं दी हैं। पीटी उषा ने ट्वीट कर कहा, पूरे भारत से शुभकामनाओं से उत्साहित हूं। इससे पूर्व उन्होंने ट्वीट कर कहा, उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है उसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगी और सभी भारतीयों की बेहतरी के प्रयास करेंगी।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट में कहा, ‘प्रख्यात एथलीट पीटी उषा, संगीतज्ञ इलैयाराजा, समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े तथा लेखक विजयेंद्र प्रसाद को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किए जाने पर शुभकामनाएं। आपके अनुभवों से उच्च सदन का विमर्श और अधिक समृद्ध तथा सार्थक बनेगा।

पीटी उषा के नाम हैं ये रिकॉर्ड
पीटी उषा ने 1984 ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान  हासिल किया था। इसके बाद से वो पूरे देश में लोकप्रिय हो गईं। 1986 के सिओल एशियाई खेलों में उन्होंने चार गोल्ड मेडल जीते थे। 400 मीटर की बाधा दौड़, 400 मीटर की रेस, 200 मीटर और 4 गुणा 400 की रेस में उषा ने स्वर्ण पदक जीते। 100 मीटर की रेस में वो दूसरे नंबर पर रहीं। 1983 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। 1985 में उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

वी. विजयेंद्र प्रसाद गारू को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर उन्होंने लिखा, "वी. विजयेंद्र गारू दशकों से रचनात्मक दुनिया से जुड़े हुए हैं। उनकी रचनाएं भारत की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करती हैं और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई।" 

इन फिल्मों की कहानी लिख चुके विजयेंद्र प्रसाद गारू
विजयेंद्र प्रसाद गारू बाहुबलि, आरआरआर, बजरंगी भाईजान, राउडी राठौड़, मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी और मार्शल जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है। 2016 में बजरंगी भाईजान के  लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी  के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा उन्होंने अर्धांगिनी, रांझणा और श्रीवल्ली जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। 

राज्यसभा के मनोनीत तीसरे सदस्य के लिए प्रधानमंत्री ने लिखा- "वीरेंद्र हेगड़े जी उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा में सबसे आगे हैं। मुझे धर्मस्थल मंदिर में प्रार्थना करने और स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे महान कार्यों को देखने का अवसर मिला है। वह निश्चित रूप से संसदीय कार्यवाही को समृद्ध करेंगे।"

कौन हैं वीरेंद्र हेगड़े?
वीरेंद्र हेगड़े धर्माधिकारी रत्नवर्मा हेगड़े के सबसे बड़े बेटे हैं। वे कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित श्री धर्मस्थल मंजुनाथ स्वामी मंदिर के अनुवांशिक ट्रस्टी हैं। जैन समुदाय से होने के बावजूद वीरेंद्र हेगड़े का परिवार कई हिंदू समुदाय के मंदिरों का बी ट्रस्टी है। वीरेंद्र हेगड़े दिगंबर जैन समुदाय से आते हैं। उनके तीन छोटे भाई- हर्षेंद्र, सुरेंद्र और राजेंद्र हैं। इसके अलावा उनकी एक बहन पद्मलता भी हैं। वीरेंद्र हेगड़े की पत्नी पद्मवती हेगड़े हैं। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम श्रद्धा है। 

किन कार्यों की वजह से चर्चा में रहे?
वीरेंद्र हेगड़े को जैन समुदाय की करीब छह सौ साल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं कला और संस्कृति के प्रचार में भी उनका अहम योगदान रहा है। नैचुरोपैथी, योगा और नैतिक शिक्षा के प्रसार के लिए धर्मस्थल से जुड़े 400 हाईस्कूल और प्राइमरी टीचर हर साल इन विषयों में 30,000 छात्रों को शिक्षा देते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- इलैया राजा जी ने पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उनकी रचनाएं अनेक भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती हैं। उनकी जीवन यात्रा भी ही प्रेरक है- वह एक विनम्र पृष्ठभूमि से उठे और बहुत कुछ हासिल किया। खुशी है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।


कौन हैं इलैया राजा?
इलैया  राजा तमिल फिल्मों के मशहूर संगीतकार हैं। उन्होंने अब तक 1400 फिल्मों के सात हजार गाने संगीतबद्ध किए हैं। तमिल के साथ-साथ तेलुगु फिल्मों में भी उन्होंने संगीत दिया है। इलैया राजा को पश्चिमी संगीत को दक्षिण भारतीय सिनेमा में मशहूर करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने अबतक 20 हजार से ज्यादा लाइव कंसर्ट भी किए हैं। उन्हें भारतीय संगीत के सबसे महान संगीतकारों में से एक माना जाता है। 

इलैया राजा को पांच नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुके हैं, इनमें से तीन बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए मिले वहीं दो नेशनल अवॉर्ड उन्हें बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर के लिए मिले। 2010 में उन्हें पद्मभूषण और 2018 में पद्म विभूषण सम्मान से भी नवाजा गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed