{"_id":"5b2f4a444f1c1b614d8b7f5d","slug":"four-engineering-students-bodies-recovered-from-krishna-river-in-andhra-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश: कृष्णा नदी में डूबे इंजीनियरिंग के चार छात्रों के शव बरामद ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश: कृष्णा नदी में डूबे इंजीनियरिंग के चार छात्रों के शव बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा नदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के अमरावती में कृष्णा नदी में डूबे इंजीनियरिंग के चार छात्रों के शव आज बरामद कर लिए गए। छात्रों की तलाश के लिए नौसेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने अभियान चलाया था। आंध्र प्रदेश राज्य आपात अभियान केंद्र ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कृष्णा जिले में कन्चिकचेर्ला के एक निजी कॉलेज के द्वितीय वर्ष के चार छात्र गोदावरी और कृष्णा नदी के संगम में कल शाम को बह गए थे। ये चारों छात्र घूमने निकले थे। राष्ट्रीय आपदा त्वरित बल और राज्य आपदा त्वरित बल के अलावा दमकल विभाग और गोताखोरों ने घटना के तुरंत बाद तलाशी अभियान चलाया। आपात अभियान केंद्र से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्वी नौसैनिक कमान के नौसेना के गोताखोर भी आज सुबह तलाश अभियान में शामिल हो गए। संयुक्त प्रयास से शव बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान कृष्ण चैतन्य रेड्डी, श्रीनाद एन, राज कुमार पिल्ला और प्रवीन के. के रूप में हुई है। इनमें से एक छात्र नदी में फिसल गया, जिसके बाद बाकी के तीन छात्रों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नदी की तेज धारा में वे भी बह गए।
विज्ञापन
कृष्णा की जिलाधीश (प्रभारी) विजया कृष्णन ने शनिवार को बताया कि छात्र पानी के बहाव की तेजी का अंदाजा नहीं लगा सके। उन्होंने बताया कि सब कुछ दो मिनट में हुआ। जब तक क्षेत्र में गश्ती दल पहुंचता तब तक सब कुछ हो चुका था।
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है। प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एन रघुवीर रेड्डी ने भी घटना पर दुख जताया और सरकार से ऐसे हादसों को फिर से होने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा।