{"_id":"5703c7874f1c1b702cc810d4","slug":"four-died-in-badmer-hooch-tragedy","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई चार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई चार
समीर शर्मा/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 05 Apr 2016 07:53 PM IST
सार
- बीएसएफ के दो जवानों की मौत हुई थी
- मरीजों का अस्पताल में आने का सिलसिला जारी है
विज्ञापन
शराब से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को चार स्थानीय निवासियों की और मौत हो गई। एक दिन पूर्व बीएसएफ के दो जवानों की मौत हुई थी। हालांकि जिला प्रशासन ने देर शाम तक मरनेवालों की कुल संख्या की पुष्टि नहीं की थी।
विज्ञापन
इधर, प्रशासन ने शराब का सेवन नहीं करने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मामले के तहत जहरीली शराब से मौतों के कारण पूरे बाड़मेर जिले में पुलिस, बीएसएफ और आबकारी महकमे में खलबली मची हुई है। दो सीमा सुरक्षा बल के जवान और दो स्थानीय निवासी अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जुझ रहे हैं।
विज्ञापन
मरीजों का अस्पताल में आने का सिलसिला जारी है। जांच एजेंसियों के अनुसार जहरीली अवैध अंग्रेजी शराब की यह खेप दो-तीन दिन पहले ही जिले में आई थी। इधर, पुलिस और आबकारी टीमों ने अवैध शराब बेचने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी है। अब तक 50 से अधिक अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ा है।
विज्ञापन