फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former union minister Upendra Kushwaha can join UPA coalition today

यूपीए गठबंधन में आज शामिल हो सकते हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा

Thu, 20 Dec 2018 02:49 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 20 Dec 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
Former union minister Upendra Kushwaha can join UPA coalition today
उपेंद्र कुशवाहा-शरद यादव

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा बृहस्पतिवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में शामिल हो सकती है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। रालोसपा ने हाल ही में भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था।

विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि उनकी पार्टी और संप्रग घटक दलों के बीच बातचीत लगभग तय हो गई है और यूपीए में शामिल होने का एलान कुशवाहा बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कर सकते हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) संस्थापक जीतन राम मांझी और कांग्रेस के एक प्रतिनिधि घोषणा के दौरान मौजूद रह सकते हैं। विपक्षी नेता शरद यादव भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कुशवाहा के भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छोड़ने के बाद उनसे मुलाकात की थी। यूपीए का मानना है कि उससे हाथ मिलाने का कुशवाहा का फैसला उसे बिहार में राजग के खिलाफ माहौल बनाने में मदद करेगा। भाजपा के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोजपा राजग के अन्य घटक दल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पत्रकारों के यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस नेता अहमद पटेल से कल हुई उनकी मुलाकात का क्या मतलब निकाला जाए, कुशवाहा ने उस मुलाकात के बारे में कुछ भी खुलासा करने से इंकार करते हुए कहा कि मीडिया सहित अन्य जो भी मतलब निकालें उसके लिए वे स्वतंत्र हैं ।


कुशवाहा से बिहार में राजद, कांग्रेस और हम सेक्युलर पार्टी के महागठबंधन में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसबारे में कोई निर्णय नहीं लिया है । विकल्प हमारे सामने कई हैं । उन विकल्पों से एक विकल्प महागठबंधन का भी है लेकिन हमें करना क्या है इसबारे में अभी निर्णय अंतिम रूप से नहीं लिया है ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed