फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Former union minister of state dog lost, reunited four in 26 hours

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री का खोया एक कुत्ता , 26 घंटे में मिले चार

Sun, 14 Aug 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 14 Aug 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
Former union minister of state dog lost, reunited four in 26 hours

रिपोर्ट दर्ज कराने के 26 घंटे के अंदर ही पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व आगरा के  सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया का कुत्ता मिल गया। खास बात यह रही कि कुत्ता एक गुम हुआ था, मिल गए चार। दरअसल, सांसद के कुत्ते को लेकर शनिवार को अफवाहें भी खूब उड़ीं।

विज्ञापन


सुबह से ही सोशल मीडिया पर संदेश चलने लगे। कभी बताया जाता कि कुत्ता दिल्ली में मिला है तो कभी शहर के ही बिजली घर पर। इस बीच दिल्ली से सांसद के घर एक फोन आया।
विज्ञापन


वहां से बताया गया कि काला कुत्ता सड़क पर घूम रहा है, यह कालू हो सकता है। इसके बाद बिजली घर पर एक युवक चौकी पर कुत्ता लेकर पहुंचा। उसने कहा यह कालू हो सकता है। इसी तरह बोदला से भी फोन आया। कुल तीन फोन आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते की तलाश में रात-दिन लगी रही पुलिस

Former union minister of state dog lost, reunited four in 26 hours
पूर्व केंद्रीय मंत्री का कुत्ता

इससे पहले उसकी तलाश में पुलिस ने रात-दिन एक कर दिए। उसके फोटो लेकर गली मोहल्लों में घूमती रही और काले कुत्तों से मिलान करती रही। हालांकि उसकी बरामदगी में पुलिस का कोई रोल नहीं रहा।

कालू लायर्स कालोनी के रवि प्रताप नाम के युवक को मिला। उसे कालोनी के आवारा कुत्ते परेशान कर रहे थे। रवि उसे उनसे बचाकर अपने घर ले गया।

शनिवार को अखबारों में खबर प्रकाशित हुई तो वह उसे कठेरिया के सरकारी आवास पर लेकर पहुंचा। सांसद की पत्नी मृदुला कठेरिया ने उसकी पहचान की।

कुत्ता सोशल मीडिया में छा गया

Former union minister of state dog lost, reunited four in 26 hours

सुबह दो अफवाहें चलीं। पहली कुत्ता दिल्ली से मिला है। दूसरी इसे पुलिस ने बरामद किया है। इस पर कुत्ता सोशल मीडिया में छा गया।

किसी ने पोस्ट किया, कुत्ता दिल्ली में पॉलिटिक्स ज्वाइन करने गया था, किसी का कमेंट था, लाल मंदिर के मूर्ति लुटेरों को पुलिस नहीं ढूंढ सकती, अभी कुत्ता ढूंढने में व्यस्त है, कुत्ता और भैंस ढूंढने की एक्सपर्ट है यूपी पुलिस।

यह भी कमेंट था, भाई वो कालू ही है, कहीं कोई सफेद कुत्ते पर काला पेंट तो नहीं कर लाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed