फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Union minister Dhananjay Kumar dies

चार बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री धनंजय कुमार का निधन

Tue, 05 Mar 2019 05:56 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
Former Union minister Dhananjay Kumar dies
Dhananjay Kumar
अटल बिहारी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे वी धनंजय कुमार (67) का सोमवार को मंगलूरू के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर दी। चार बार लोकसभा सांसद रहे धनंजय कुमार के पास अटल सरकार में नागरिक उड्डयन, वित्त एवं कपड़ा मंत्रालय का प्रभार था। उनके निधन पर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा समेत सभी राजनीतिक दलों ने ने दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन

 
साल 1983 में पहली बार भाजपा का विधायक बनने के साथ ही उनकी राजनीतिक पारी शुरू हुई। इसके बाद साल 1991 में उन्होंने मंगलौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता जनार्दन पुजारी को हराया। साल 1991 से लगातार अगले चार लोकसभा चुनाव में वह सांसद बनने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन


कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा से उनकी काफी करीबी थी और येदियुरप्पा के अलग दल कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) बनाए जाने पर वह केजेपी में चले गए। येदियुरप्पा के वापस भाजपा में जाने पर धनंजय ने जेडी (एस) का दामन थाम लिया। साल 2015 में घर वापसी करते हुए धनंजय भाजपा में शामिल हो गए, लेकिन 2017 में वह कांग्रेस में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed