ममता के 'राइट हैंड' रहे मुकुल रॉय भाजपा में शामिल, कहा- PM मोदी के साथ काम करना गर्व की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से इस्तीफा दे दिया था।
टीएमसी के संस्थापकों में से एक रॉय भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विकल्प चाहते हैं और अगले चुनाव में वे भाजपा को वोट करेंगे।
पढ़ें- राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद मुकुल रॉय बोले- कॉमरेड हूं ममता का नौकर नहीं
अपनी संगठनात्मक क्षमता के कारण पहचान बनाने वाले रॉय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। रॉय ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिक नहीं बल्कि धर्मनिरपेक्ष पार्टी है।
रॉय ने याद दिलाया कि किस तरह से टीएमसी के बनने के तुरंत बाद बनर्जी ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया था और अटय बिहारी सरकार में मंत्री बन गई थीं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी बिना भाजपा के सहयोग के बड़ा नहीं बन सकती। इसी महीने टीएमसी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने राज्य सभा की सदस्यता भी छोड़ दी थी। पिछले महीने जब उन्होंने कहा कि वह पार्टी छोड़ सकते हैं तो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया।