{"_id":"59df19df4f1c1bd7538b70c6","slug":"mukul-roy-resigned-from-rajyasabha-seat-and-said-he-is-not-servent-of-mamta-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद मुकुल रॉय बोले- कॉमरेड हूं ममता का नौकर नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद मुकुल रॉय बोले- कॉमरेड हूं ममता का नौकर नहीं
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस से अलग हो चुके मुकुल रॉय ने राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद पार्टी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ममता बनर्जी के लिए कहा कि वो भले ही एक बड़ी नेता हैं, लेकिन हम कॉमरेड है न कि उनके नौकर।
विज्ञापन
मुकुल के मुताबिक पार्टी पर एकाधिकार होने की वजह से काला साया मंडराया हुआ है। इस बीच मुकुल के बीजेपी से जुड़ने पर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने खुद भी इशारा दिया और कहा कि तृणमूल और बीजेपी के संबंध किसी समय बहुत अच्छे रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि आरएसएस और टीएमसी के बीच उन्होंने ही एक मीडिएटर की भूमिका भी निभाई है।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस के साथ टीएमसी की बढ़ती नजदिकियों पर मुकुल ने ममता सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी वो पार्टी थी जो कांग्रेस के विरोध में बनी थी, लेकिन पार्टी अपनी विचारधारा से भटक चुकी है। मुकुल ने टीएमसी को परिवारवाद का शिकार भी बताया और ममता के भत्तीजे अभिषेक बनर्जी पर हमला बोला।
विज्ञापन
पढ़ें: मुकुल रॉय ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा, बीजेपी में जाने की अटकलें तेज
उन्होंने कहा कि देश की दूसरी पार्टियों की तरह टीएमसी भी परिवारवाद की चपेट में है। मुकुल के बयान पर राज्य शिक्षा मंत्री प्रथा चटर्जी ने पलटवार किया। उनका कहना है कि शारदा स्कैम में नाम सामने आने के बाद मुकुल की बीजेपी से नजदीकियां बढ़ी हैं। चटर्जी ने कहा कि ममता पार्टी के लिए एक रोल मॉडल हैं और उन्होंने पार्टी के लिए बहुत कुछ किया है।