दिल्ली: टीआरएस के पूर्व मंत्री ई राजेंद्र ने भाजपा का थामा दामन, मुख्यमंत्री से चल रहे थे नाराज
तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ई. राजेंद्र ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजेंद्र पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ई. राजेंद्र ने भाजपा का दामन थाम लिया । सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल से बाहर करने के बाद राजेंद्र पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया । आज दिल्ली के भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी कृष्ण रेड्डी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजेंद्र के अलावा टीआरएस के कुछ और नेता भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
Delhi: Former Telangana Minister Eatala Rajender, who resigned as an MLA on 12th June, joins BJP in the presence of Union Ministers Dharmendra Pradhan and G Kishan Reddy. pic.twitter.com/JWIQ8la7GT
विज्ञापन
— ANI (@ANI) June 14, 2021
मंत्रिमंडल से सरकार ने किया था बाहर
टीआरएस के पूर्व मंत्री राजेंद्र ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया । कुछ दिनों पहले उन्होंने पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राजेंद्र सत्तारूढ़ टीआरएस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सीधा अध्यक्ष को इस्तीफा पत्र देना चाहता था लेकिन मैं उनसे मिल नहीं पाया, तो इन परिस्थितियों में मुझे विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंपना पड़ा।’’ इस्तीफा देने से पहले राजेंद्र ने पत्रकारों से कहा कि उनके कई शुभचिंतकों ने उन्हें इस्तीफा द देने की सलाह दी लेकिन वह अपने निर्वाचन क्षेत्र और तेलंगाना के लोगों के आत्म सम्मान की खातिर ऐसा कर रहे हैं। राजेंद्र को उन शिकायतों के बाद पिछले महीने मंत्रिमंडल से निकाल दिया गया था कि उनके परिवार के सदस्यों के मालिकाना हक वाली कंपनियों ने राज्य में जमीनों पर कब्जा किया हुआ है।
नागार्जुन सागर में भाजपा जमानत तक नहीं बचा सकी: ओवैसी
उधर, एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि राज्य में भाजपा नागार्जुन सागर के उपचुनाव में जमानत तक नहीं बचा सकी है। वहीं हैदराबाद, रंगारेड्डी व महबूबनगर में वह एमएलसी चुनाव हार चुकी है। वहीं नलगोंडा, वारंगल व खम्माम में स्नातकों के एमएलसी चुनाव में वह चौथे नंबर पर रही है। यदि आप इसे अच्छे संकेत मानते हैं, तो आप इसे खो चुके हैं।
In Nagarjuna Sagar by-poll, BJP failed to save security deposit, lost in Hyderabad, Rangareddy, Mehabubnagar MLC elections. In Nalgonda, Warangal & Khammam MLC elections for graduates, it moved to 4th place. If you think these as good signs, you've lost it: AIMIM chief A Owaisi pic.twitter.com/XCnJ9M81XE
— ANI (@ANI) June 14, 2021