{"_id":"5de1285c8ebc3e54ae284928","slug":"former-prime-minister-dr-manmohan-singh-attacks-narendra-modi-govt-over-gdp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन का मोदी सरकार पर हमला, कहा- अर्थव्यवस्था गिरी, सामाजिक ताना-बाना भी टूटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनमोहन का मोदी सरकार पर हमला, कहा- अर्थव्यवस्था गिरी, सामाजिक ताना-बाना भी टूटा
Fri, 29 Nov 2019 07:49 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 29 Nov 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
- फोटो : ANI
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था की स्थिति गहरी चिंताजनक है, लेकिन मैं तर्क दूंगा कि हमारे समाज की स्थिति और भी चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनमोहन सिंह ने कहा, आज जारी जीडीपी के आंकड़े 4.5 फीसदी तक कम हैं। यह स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य है। हमारे देश की आकांक्षा 8-9 फीसदी की दर से बढ़ना है। सकल घरेलू उत्पाद की 5 फीसदी से 4.5 फीसदी तक की तीव्र गिरावट चिंताजनक है। आर्थिक नीतियों में बदलाव से अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में मदद नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Former PM Manmohan Singh: We need to change current climate in our society from one of fear to one of confidence for our economy to start growing at 8%/annum. State of economy is a reflection of state of its society. Our social fabric of trust & confidence is now torn & ruptured. pic.twitter.com/DtZDO7o7Mh
— ANI (@ANI) November 29, 2019
पूर्व पीएम ने आगे कहा कि हमें अपनी अर्थव्यवस्था को 8 फीसदी तक ले जाने के लिए समाज में वर्तमान माहौल को बदलने के लिए लोगों से डर को निकालने और आत्मविश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। अर्थव्यवस्था की स्थिति समाज की स्थिति का प्रतिबिंब है। विश्वास और भरोसे का हमारा सामाजिक ताना-बाना अब फट और टूट गया है।