फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former President Pranab Mukherjee has asked Election Commission to answer questions arising on EVM

ईवीएम पर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चुनाव आयोग को दी यह नसीहत

Tue, 21 May 2019 04:09 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 21 May 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Former President Pranab Mukherjee has asked Election Commission to answer questions arising on EVM
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव परिणाम आने में अभी दो दिन का वक्त है। रविवार को आए एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद से विपक्षी खेमे में खलबली मची हुई है। इस बीच देशभर में ईवीएम गड़बड़ी, विसंगति और मशीन बदलने की आशंकाओं का मुद्दा गर्मा गया है।  ऐसे समय में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने चुनाव आयोग को नसीहत दी है। प्रणब मुखर्जी बयान जारी करते हुए कहते हैं, "इस मामले में संस्थागत अखंडता (ईवीएम की सुरक्षा) सुनिश्चित करने का दायित्व चुनाव आयोग के पास है। उन्हें अवश्य ऐसा करना चाहिए और सभी अटकलों पर विराम लगाना चाहिए।"
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्विटर पर अपना वक्तव्य जारी किया है। उन्होंने लिखा है, "मैं मतदाओं के फैसले के साथ कथित छेड़छाड़ की रिपोर्टों को लेकर चिंतित हूं। चुनाव आयोग के कब्जे में मौजूद ईवीएम के बचाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी आयोग की है। 
विज्ञापन

 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे लोकतंत्र के आधार को चुनौती देने वाले संशयों के लिए कोई जगह नहीं है। लोगों का जनादेश पवित्र है और लेशमात्र आशंका से भी ऊपर है।

हमारे संस्थानों पर मेरा पूरा विश्वास है। यह मेरा माना हुआ विचार है कि यह 'काम कर रहा व्यक्ति' तय करता है कि संस्थान के 'औजार' कैसा प्रदर्शन करेंगे। 

इस मामले में संस्थागत अखंडता (ईवीएम की सुरक्षा) सुनिश्चित करने का दायित्व  चुनाव आयोग के पास है। उन्हें अवश्य ऐसा  करना चाहिए और सभी अटकलों पर विराम लगाना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed