{"_id":"5b2293cc4f1c1bc96b8b61e0","slug":"former-pm-vajpayee-may-discharge-tomorrow-after-full-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम वाजपेयी के स्वास्थ्य में हो रहा तेजी से सुधार, कल मिल सकती है छुट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व पीएम वाजपेयी के स्वास्थ्य में हो रहा तेजी से सुधार, कल मिल सकती है छुट्टी
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि वह अभी एम्स के आईसीयू में ही हैं।
विज्ञापन
डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। एम्स प्रबंधन का कहना है कि वाजपेयी के स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार है। सूत्रों की मानें तो शनिवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री को 11 जून को यूरिन में संक्रमण के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आरएसएस नेता भैयाजी जोशी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे वाजपेयी को देखने एम्स पहुंचे।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को उनकी जांच से जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट जारी हुई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि वाजपेयी की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं। साथ ही, इन्फेक्शन कंट्रोल में है जबकि ब्लड प्रेशर भी सामान्य है।