फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former PM Manmohan Singh Admitted To AIIMS In Delhi

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत, एम्स में भर्ती

Mon, 11 May 2020 01:24 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 11 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Former PM Manmohan Singh Admitted To AIIMS In Delhi
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : ANI

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार शाम को दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक पूर्व पीएम को शाम आठ बजकर 45 मिनट पर  एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


 87 वर्षीय पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के करीबी सूत्रों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। मनमोहन सिंह के करीबी सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह फिलहाल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। एम्स के डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वर्तमान में संसद के उच्च सदन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं। मनमोहन सिंह देश के 13वें प्रधानमंत्री रहे हैं। मई 2004 से लेकर मई 2014 तक लगातार 10 साल मनमोहन सिंह ने देश के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला। 1991 से मई 1996 तक वो देश के वित्त मंत्रालय की कमान भी संभाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed