फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former PM HD Deve Gowda on the film Accidental Prime Minister says I was also an accidental pm

पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले- डॉक्टर मनमोहन नहीं, मैं भी था एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर 

Tue, 01 Jan 2019 04:57 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 01 Jan 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Former PM HD Deve Gowda on the film Accidental Prime Minister says I was also an accidental pm
HD Deve Gowda
पत्रकार संजय बारू की फिल्म एक्सिडेंटल प्राइमिनिस्टर के ट्रेलर आने बाद से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है। अब पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि मनमोहन सिंह नहीं बल्कि मैं था एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दस महीने तक ही देश के प्रधानमंत्री रहे। जबकि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने दस साल तक शासन किया है। उन्होंने कहा कि आप कैसे कह सकते हैं वह एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर थे।   
विज्ञापन

 


बता दें कि 1996 के आम चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला था, तब गैर कांग्रेसी और गैर भाजपा मोर्चा ने सरकार बनाई थी जिसने देवेगौड़ा को पीएम पद के लिए चुना गया था। जब देवेगौड़ा का प्रधानमंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई तब वह खुद भी इसपर विश्वास नहीं कर पाए थे। देवेगौड़ा 10 महीने के लिए प्रधानमंत्री रहे थे। इस बीच भाजपा ने देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी को एक्सीडेंटल सीएम करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या कहते हैं अनुपम खेर

अनुपम खेर का कहना है 'फिल्म के रिलीज होने से पहले किसी के पास अधिकार नहीं कि कोई उसे देखे। बता दूं कि यह फिल्म पूरी तरह the accidental prime minister किताब पर आधारित है। फिल्म की टीम ने अधिकार लेकर इस पर काम किया तो फिर बातें बनाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। क्यों किसी के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की जाए। क्योंकि  केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड फिल्म को देख चुकी है और अब रिलीज से पहले किसी को देखने का हक नहीं, फिर भी मैं कहता हूं कि अगर डॉ. मनमोहन सिंह जी फिल्म को रिलीज होने  से पहले देखना चाहेंगे तो हम सिर्फ उनके लिए ही इस बात पर तैयार हो सकते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed