{"_id":"5a0db7eb4f1c1b9e678bbfc0","slug":"former-patidar-eader-chirag-patel-joins-bjp-in-presence-of-gujarat-deputy-cm-nitin-patel","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: हार्दिक को एक और झटका, भाजपा में शामिल हुए पाटीदार नेता चिराग पटेल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: हार्दिक को एक और झटका, भाजपा में शामिल हुए पाटीदार नेता चिराग पटेल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटीदार आंदोलन अमानत समिति (पास) नेता चिराग पटेल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
चिराग पाटीदार आंदोलन के समय से ही हार्दिक पटेल के साथ जुड़े हुए थे उन्हें पाटीदार आंदोलन के बड़े नेताओं में से एक माना जाता है। चिराग पर गुजरात सरकार ने राजद्रोह का केस दर्ज कराया था।
पढ़ें- हार्दिक पटेल मामले में अखिलेश का बयान, कहा- 'किसी की प्राइवेसी को सार्वजनिक करना बहुत गलत बात'
विज्ञापन
आंदोलन के दौरान ही दोनों के बीच खटास बढ़ती गई। चिराग ने आरोप लगाया था कि आंदोलन के पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद दोनों में काफी दूरियां बढ़ गईं।
बता दें कि हाल ही में हार्दिक पटेल की पूर्व साथी रेशमा पटेल और वरुण पटेल भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। गौरतलब है कि गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 18 दिसंबर को मतगणना।
गुजरात विधानसभा चुनाव को 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव का क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है। ऐसे में इस बार का गुजरात चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नाक का सवाल बन गया है।

Former Patidar Anamat Andolan Samiti (PAAS) leader Chirag Patel joins BJP in presence of Gujarat Deputy CM Nitin Patel pic.twitter.com/dnAV7NJaom
— ANI (@ANI) November 16, 2017