फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Odisha Assembly Speaker Surya Narayan Patro passes away in Bhubaneswar private hospital

Odisha: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो का निधन, सीएम पटनायक और केंद्रीय मंत्री प्रधान ने जताया दुख

Sun, 03 Sep 2023 12:13 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 03 Sep 2023 12:13 AM IST
सार

सूर्यनारायण पात्रो वर्तमान में ओडिशा के गंजाम जिले के दिगपहांडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। पेशे से वकील पात्रो सात बार विधायक निर्वाचित होकर ओडिशा विधानसभा पहुंचे। 1997 में बीजू पटनायक के निधन के बाद क्षेत्रीय पार्टी बीजू जनता दल के गठन में उनका बहुत बड़ा योगदान था।

विज्ञापन
Former Odisha Assembly Speaker Surya Narayan Patro passes away in Bhubaneswar private hospital
Surjya Narayan Patro - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजू जनता दल (BJD) के विधायक और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्रो को शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने भुवनेश्वर के एक निजी अस्पातल में 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। पात्रो अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए। पात्रो एक जून 2019 से चार जून 2022 तक ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

विज्ञापन


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पात्रो के निधन पर दुख जताया और कहा कि वह कुशल प्रशासक और अच्छे संगठनकर्ता थे। सीएम पटनायक ने शोक संदेश में कहा, सूर्यनारायण पात्रो ने ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में हमेशा सदन की गरिमा बनाए रखी और लोकतांत्रिक मानदंडों का पालन किया। पात्रो के निधन से राज्य की राजनीति में बड़ा खालीपान पैदा हो गया है। उन्होंने अपना जीवन गंजाम जिले के लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। ओडिशा के लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व स्पीकर पात्रो के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधान ने कहा, सूर्य नारायण पात्रो ओडिशा के वरिष्ठ और लोकप्रिय नेता थे। उनका निधन राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजू जनता दल के गठन में बड़ा योगदान
पात्रो वर्तमान में गंजाम जिले के दिगपहांडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। पेशे से वकील पात्रो सात बार विधायक निर्वाचित होकर ओडिशा विधानसभा पहुंचे। बीजेडी के उपाध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि पात्रो 1990 के बाद लगातार विधानसभा चुनाव जीतते। 1997 में बीजू पटनायक के निधन के बाद क्षेत्रीय पार्टी बीजू जनता दल के गठन में उनका बहुत बड़ा योगदान था।


बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत
वहीं, ओडिशा के छह जिलों में शनिवार को बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ओडिशा सरकार के विशेष राहत आयुक्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed