फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Mumbai Mayor Kishori Pednekar receives threat letter

Maharashtra: मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को मिला धमकी भरा पत्र, पढ़ें क्या लिखा पति के बारे में

Thu, 30 Jun 2022 03:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 30 Jun 2022 03:03 AM IST
सार

किशोरी पेडनेकर को पत्र भेजने वाले ने अपना नाम विजय म्हात्रे बताया है। साथ इससे पहले दिसंबर 2021 में भी ऐसा ही धमकी पत्र मिला था।

विज्ञापन
Former Mumbai Mayor Kishori Pednekar receives threat letter
मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर - फोटो : Twitter

विस्तार

मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को उनके बेटे और पति को मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक पत्र मिला है जिसमें उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पेडनेकर शिवसेना पार्टी से जुड़ी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोअर परेल के पते पर पत्र मिलने के बाद उन्होंने भायखला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही कहा कि पत्र अभद्र भाषा से भरा हुआ था, और उन्हें चेतावनी दी कि एक बार नई सरकार सत्ता में आने के बाद उन्हें अपने बेटे और पति के साथ मार दिया जाएगा।
विज्ञापन


 2021 में भी ऐसा ही धमकी पत्र मिला था
किशोरी पेडनेकर को पत्र भेजने वाले ने अपना नाम विजय म्हात्रे बताया है। साथ इससे पहले दिसंबर 2021 में भी ऐसा ही धमकी पत्र मिला था। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद महाराष्ट्र में इस समय राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिल रही है। मुंबई में अब कोई महापौर नहीं है क्योंकि शिवसेना नियंत्रित नगर निकाय का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक प्रशासक नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने किशोरी पेडनेकर की शिकायत के आधार पर एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में विजय म्हात्रे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है उन्होंने कहा कि अतीत में, पेडनेकर को पड़ोसी नवी मुंबई के उरण से धमकी भरा पत्र मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed