फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former MP Kumar Ketkar Alleges CIA, Mossad Conspired to Defeat Congress in 2014 Elections

Kumar Ketkar 2014 Polls: 'US और रूसी एजेंसी की साजिश से चुनाव हारी कांग्रेस'; पूर्व सांसद का चौंकाने वाला बयान

Thu, 27 Nov 2025 01:43 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 27 Nov 2025 01:43 AM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व सांसद कुमार केतकर का दावा है कि CIA और मोसाद ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की साजिश रची थी। उनका आरोप है कि विदेशी एजेंसियों ने भारत में राजनीतिक नतीजों को प्रभावित किया।

विज्ञापन
Former MP Kumar Ketkar Alleges CIA, Mossad Conspired to Defeat Congress in 2014 Elections
कुमार केतकर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

संविधान दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद कुमार केतकर ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के पीछे अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए और इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद की साजिश थी।

विज्ञापन


केतकर ने दावा किया कि 2004 में कांग्रेस को 145 सीटें मिली थीं, जबकि 2009 में यह संख्या बढ़कर 206 हो गई। उन्होंने कहा अगर यह रुझान जारी रहता, तो कांग्रेस 2014 में 250 सीटें जीत सकती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- दिल्ली प्रदूषण से बेहाल: क्या सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ वर्चुअल सुनवाई? CJI बोले- सुबह की सैर से तबीयत खराब हुई
विज्ञापन
विज्ञापन


'सीआईए और मोसाद ने रणनीति बनाई'
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए केतकर ने कहा कुछ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने तय किया था कि किसी भी हाल में कांग्रेस को 206 सीटों से ज्यादा नहीं मिलने दी जाए। सीआईए और मोसाद ने डेटा इकट्ठा किया, रणनीति बनाई और ऐसा माहौल बनाया कि कांग्रेस सत्ता में न लौट सके। केतकर के मुताबिक, इन एजेंसियों को डर था कि यदि यूपीए दोबारा स्थिर सरकार बनाती, तो भारत की नीतियों पर उनका प्रभाव सीमित हो जाता और वे अपनी इच्छानुसार हस्तक्षेप नहीं कर पाते।

ये भी पढ़ें:- SIR Row: 'ECI लोकतंत्र की हत्या की जिम्मेदार', मतदाता सूची पुनरीक्षण के बीच राहुल हमलावर; बंगाल पर अधिक रार

नाराजगी हार के इतने बड़े अंतर की वजह नहीं थी-पूर्व सांसद
केतकर ने कहा कि 2014 में जनता में मनमोहन सिंह सरकार के प्रति असंतोष जरूर था, लेकिन कांग्रेस की सीटें 206 से गिरकर सिर्फ 44 हो जाना जनता का स्वाभाविक जनादेश नहीं था। उन्होंने कहा कि यह हार कांग्रेस के खिलाफ बनाई गई एक सुनियोजित रणनीति का नतीजा थी, न कि केवल मतदाताओं की नाराजगी का। केतकर ने यह भी कहा कि ब्रिटिश शासन के अंतिम वर्षों में भी यह इच्छा थी कि भारत में बाल्कनाइजेशन (खंडन) की स्थिति बने और देश राजनीतिक रूप से कमजोर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed