फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Kerala minister and senior Congress leader Aryadan Muhammed passes away at the age of 87 years

Kerala: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्यदान मोहम्मद का निधन, तीन बार रहे मंत्री

Sun, 25 Sep 2022 09:26 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 25 Sep 2022 09:26 PM IST
सार

उनका कोझीकोड के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Former Kerala minister and senior Congress leader Aryadan Muhammed passes away at the age of 87 years
congress logo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्यदान मोहम्मद का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका कोझीकोड के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 8 बार विधायक रहे आर्यदान मोहम्मद मलप्पुरम जिले के नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।
विज्ञापन


आठ बार विधायक रहे आर्यदन मोहम्मद की क्षेत्र में अच्छी पकड़ रही है। मलप्पुरम जिले में नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आर्यदन मोहम्मद 1952 में केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बने और राजनीति की शुरूआत की। 
विज्ञापन


तीन बार बने मंत्री
उन्होंने ओमन चांडी और एके एंटनी की नेतृत्व वाली सरकारों में मंत्री पद संभाला था। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ई के नयनार की सरकार में भी मंत्री रहे। वह 1998 से 2001 तक केरल विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। जिसके बाद उन्होंने 2001 से 2004 तक केएलए के पीयूसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वहीं, आर्यदान कांग्रेस में दसवीं केरल लेजिसलेटिव असेंबली के दौरान सचिव रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल होगा अंतिम संस्कार
मोहम्मद के बेटे आर्यदन शौकत ने बताया कि उनके पार्थिव शरी को नीलांबुर ले जाया जाएगा। जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed