{"_id":"5fbb09a7bab6c077ad0b6d60","slug":"former-karnataka-minister-r-roshan-baig-arrested-by-cbi-in-ima-ponzi-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के पूर्व मंत्री आर रोशन बेग को आईएमए पोंजी घोटाले में सीबीआई ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के पूर्व मंत्री आर रोशन बेग को आईएमए पोंजी घोटाले में सीबीआई ने किया गिरफ्तार
Mon, 23 Nov 2020 06:30 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बंगलुरू
एजेंसी, बंगलुरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 23 Nov 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
आर रोशन बेग
- फोटो : ANI
कर्नाटक के पूर्व मंत्री आर रोशन बेग को करोड़ों के आई-मॉनेटरी एडवाइजरी (आईएमए) पोंजी घोटाले में सीबीआई ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के अयोग्य विधायक बेग को रविवार सुबह सीबीआई कार्यालय में तलब किया गया था और ठोस सुबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
शिवाजी नगर से विधायक रहे बेग को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कर्नाटक आधारित आईएमए ने निवेश के इस्लामिक तौर तरीकों का इस्तेमाल कर लाखों लोगों को उच्च रिटर्न देने का प्रलोभन देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन