फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former IAS officer Raj Kumar Goyal will be sworn in as Chief Information Commissioner CIC on Monday

Who Is New CIC of India: कौन हैं राज कुमार गोयल? जो संभालेंगे मुख्य सूचना आयुक्त का पद; 15 दिसंबर को लेंगे शपथ

Sat, 13 Dec 2025 10:51 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Sat, 13 Dec 2025 10:51 PM IST
सार

पूर्व नौकरशाह राज कुमार गोयल सोमवार को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय पैनल ने गोयल के नाम की सिफारिश की थी। ऐसे में जानिए कौन हैं देश के अगले मुख्य सूचना आयुक्त राज कुमार गोयल?

विज्ञापन
Former IAS officer Raj Kumar Goyal will be sworn in as Chief Information Commissioner CIC on Monday
पूर्व नौकरशाह राज कुमार गोयल नए सूचना आयुक्त के रूप में सोमवार को शपथ लेंगे। - फोटो : X/@MLJ_GoI

विस्तार

13 सितंबर से हीरालाल समरिया का कार्यकाल पूरा होने के बाद मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) का पद खाली चल रहा था, जो कि जल्द भरने जा रहा है। पूर्व आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल सोमवार (15 दिसंबर) को नए सूचना आयुक्त के तौर पर शपथ लेंगे। गोयल के नाम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय पैनल ने सिफारिश की थी।
विज्ञापन


जानिए कौन हैं राज कुमार गोयल?
गोयल 1990 बैच के (सेवानिवृत्त) अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। वह 31 अगस्त को कानून और न्याय मंत्रालय के तहत न्याय विभाग में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन) के रूप में भी काम किया है और केंद्र और तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य दोनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू दिलाएगी नए सीआईसी को शपथ
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को गोयल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। मालूम हो कि हीरालाल सामरिया का कार्यकाल 13 सितंबर को पूरा होने के बाद सीआईसी का पद खाली हो गया था। ऐसे में पीएम मोदी की अध्यक्षता वाले पैनल ने बुधवार को हुई अपनी बैठक में केंद्रीय सूचना आयोग में आठ सूचना आयुक्तों (ICs) के नामों की भी सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इसके साथ ही नए चुने गए मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के शामिल होने के बाद, नौ साल से अधिक के अंतराल के बाद आयोग पूरी ताकत से काम करेगा। आयोग का नेतृत्व एक मुख्य सूचना आयुक्त करता है और इसमें अधिकतम दस सूचना आयुक्त हो सकते हैं। वर्तमान में आनंदी रामलिंगम और विनोद कुमार तिवारी सूचना आयुक्त के रूप में काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Marathon Meet: सीआईसी चयन के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में 88 मिनट चली बैठक, नामों पर राहुल गांधी की असहमति

आठ सूचना आयुक्त भी सभालेंगे पद
अधिकारियों के मुताबिक पूर्व रेलवे बोर्ड प्रमुख जया वर्मा सिन्हा, पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी स्वागत दास, जिन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय और कैबिनेट सचिवालय सहित अन्य जगहों पर महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है, तत्कालीन केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS) अधिकारी संजीव कुमार जिंदल, पूर्व IAS अधिकारी सुरेंद्र सिंह मीना और पूर्व भारतीय वन सेवा अधिकारी खुशवंत सिंह सेठी को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है।


उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार पी आर रमेश और आशुतोष चतुर्वेदी, और सुधा रानी रेलंगी, सदस्य (कानूनी), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) को भी पैनल द्वारा सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति के लिए चुना गया है। अधिकारियों ने बताया कि रेलंगी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो में प्रॉसिक्यूशन डायरेक्टर और भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी और लेजिस्लेटिव काउंसल के तौर पर भी काम किया है।

ये भी पढ़ें: CIC: पहली बार वंचित समुदाय से होंगे आठ में से पांच सूचना आयुक्त; राहुल का अनदेखी वाला दावा निराधार

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक 
उन्होंने बताया कि ये आठ सूचना आयुक्त नए नियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त के सामने पद की शपथ लेंगे। बता दें कि सीआईसी और आठ आईसी के नामों को पीएम मोदी के नेतृत्व वाली समिति की बैठक में मंजूरी दी गई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल थे। बताया जा रहा है कि गांधी ने बैठक के दौरान एक असहमति नोट दिया, जिसमें चयन के लिए अपनाए गए मापदंड पर सवाल उठाया गया था।


अन्य वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed