फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former French PM Edouard Philippe India Visit economic ties Blue Economy Ocean Governance latest updates

India-France: भारत यात्रा पर फ्रांस के पूर्व पीएम फिलिप, गांधी स्मृति पहुंचकर जाहिर की खुशी

Wed, 15 Mar 2023 04:36 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 15 Mar 2023 04:36 AM IST
सार

एडवर्ड फिलिप वर्तमान में फ्रांस के सबसे बड़े वाणिज्यिक बंदरगाह शहर ले हावरे के मेयर हैं। अपनी यात्रा के दौरान फिलिप दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Former French PM Edouard Philippe India Visit economic ties Blue Economy Ocean Governance latest updates
Edouard Philippe - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप मंगलवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। यहां वह गांधी स्मृति पहुंचकर महात्मा गांधी के जीवन से परिचित हुए। राष्ट्रपिता गांधी के उस कमरे में भी गए जहां वे अपने जीवन के अंतिम 144 दिन गुजारे। कमरे को देखकर एडवर्ड ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


आगंतुक बुक में लिखा कि इस भवन से गांधी हमें एक संदेश भेजते हैं जिसने न केवल भारत, बल्कि पूरी मानवता को प्रभावित किया है। इनकी सादगी सार्वभौमिकता का एक रूप है। गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष विजय गोयल ने गांधी स्मृति में फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप का स्वागत किया। उन्हें महात्मा गांधी की आत्मकथा और चरखा भेंट कर सम्मानित किया। गोयल ने एडवर्ड फिलिप को संग्रहालय का अवलोकन करवाया।
विज्ञापन


14-17 मार्च तक भारत यात्रा के दौरान एडवर्ड फिलिप द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों, बंदरगाहों पर सहयोग और स्थानीय सरकारों के बीच विकेंद्रीकृत सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे। एडवर्ड वर्तमान में फ्रांस के सबसे बड़े वाणिज्यिक बंदरगाह शहर ले हावरे के मेयर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान फिलिप दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। फिलिप का दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। इसके अलावा फ्रांस और भारत अपनी रणनीतिक साझेदारी के संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। वह इस दौरान ब्लू इकोनॉमी और महासागरीय व्यवस्थाओं के संचालन पर भारत-फ्रांस रोडमैप के कार्यान्वयन को लेकर बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ चर्चा करेंगे। 


आपको बता दें, एडवर्ड फिलिप ने मई 2017 से जुलाई 2020 तक फ्रांस के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल के दौरान दोनों भारत-फ्रांस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी और फ्रांस की इंडो-पैसिफिक रणनीति की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed