फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Finance Minister hit back at NITI Aayog, said- India's per capita income was higher during UPA govt

Chidambaram: पूर्व वित्त मंत्री का नीति आयोग पर पलटवार, कहा- UPA सरकार में अधिक थी भारत की प्रति व्यक्ति आय

Mon, 26 May 2025 08:28 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 26 May 2025 08:28 PM IST
सार

नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा था कि भारत की प्रति व्यक्ति आय 2013-14 में 1,438 अमेरिकी डॉलर से लगभग दोगुनी होकर 2024 में 2,880 अमेरिकी डॉलर हो गई है। इस पर पी चिदंबरम ने कहा कि हम प्रगति का स्वागत करते हैं, लेकिन जब दो सरकारों के प्रदर्शन की तुलना की जाती है तो पूरी तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है।

विज्ञापन
Former Finance Minister hit back at NITI Aayog, said- India's per capita income was higher during UPA govt
पी चिदंबरम - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूर्व वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने नीति आयोग के प्रति व्यक्ति आय के दावों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के दौरान भारत की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि मोटे तौर पर सही है, लेकिन यूपीए सरकार में इसकी विकास दर अधिक थी। इससे पहले नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा था कि भारत की प्रति व्यक्ति आय 2013-14 में 1,438 अमेरिकी डॉलर से लगभग दोगुनी होकर 2024 में 2,880 अमेरिकी डॉलर हो गई है।
विज्ञापन


पी चिदंबरम ने कहा कि हम प्रगति का स्वागत करते हैं, लेकिन जब दो सरकारों के प्रदर्शन की तुलना की जाती है तो पूरी तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़े पेश करते हुए चिदंबरम ने कहा कि 2003 में जब यूपीए सत्ता में आई थी, तब भारत की प्रति व्यक्ति आय 543 अमेरिकी डॉलर थी, जो 2013 तक बढ़कर 1,438 अमेरिकी डॉलर हो गई। यानी 10 साल में 2.64 गुना वृद्धि हुई। वहीं एनडीए सरकार के तहत 2014 में 1,438 अमेरिकी डॉलर से 2024 में 2,878 अमेरिकी डॉलर तक की वृद्धि सिर्फ 1.89 गुना है। जो इसी समय सीमा में दोगुनी से भी कम है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: 'राम सेतु को घोषित किया जाए राष्ट्रीय स्मारक', सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के तहत प्रति व्यक्ति आय 10 वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई। एनडीए सरकार के तहत यह दोगुनी नहीं हो सकी। प्रति व्यक्ति आय 11 वर्षों में दोगुनी हो गई। मैं दोनों सरकारों के रिकॉर्ड से खुश हूं, लेकिन यूपीए के रिकॉर्ड से थोड़ा अधिक खुश हूं। एक्स पर पोस्ट में चिदंबरम ने कहा कि नीति आयोग के सीईओ ने मीडिया को बताया कि भारत की प्रति व्यक्ति आय 2013-14 में 1438 अमेरिकी डॉलर से दोगुनी होकर 2880 अमेरिकी डॉलर (11 वर्षों में 2024 तक) हो गई है। मोटे तौर पर यह सही है और हम खुश हैं।

ये भी पढ़ें:  नीति आयोग को 60 साल की उम्र वाले 'बाबूओं' पर भरोसा, रिटायरमेंट के 30 दिन बाद ही लें नई नौकरी

भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा था कि हम दुनिया में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हम 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं, और यह मेरा डेटा नहीं है। यह आईएमएफ का डेटा है। भारत आज जापान से बड़ा है। केवल संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और जर्मनी ही हमसे बड़े हैं। अगर हम जो सोचा जा रहा है, उस पर टिके रहते हैं, तो अगले 2.5 से 3 वर्षों की बात है, हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed