फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Deputy CM of Maharashtra Chagan Bhujbal arrested

छगन भुजबल को कोर्ट ने भेजा दो दिन के लिए ईडी की हिरासत में

Tue, 15 Mar 2016 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 06:15 PM IST
सार

  • 280 करोड़ रुपए का घोटाला
  • छगन एनसीपी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के करीबी

विज्ञापन
Former Deputy CM of Maharashtra Chagan Bhujbal arrested
छगन भुजबल

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें महाराष्ट्र में हुए सदन घोटाले के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया गया है। छगन पर रिश्वत लेने का आरोप है। मंगलवार को उन्हें सेशन कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें ईडी की दो दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। भुजबल पर आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है।

विज्ञापन


छगन एनसीपी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के करीबी माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि छगन इससे पूर्व मनी लांड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए थे। इस दौरान ईडी ने घोटालों के आरोपों में घिरे भुजबल से गहन पूछताछ की।
विज्ञापन


इसके बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। पेशी के दौरान उनके साथ एमएलसी जितेंद्र अवहड भी थे। किसी हंगामे की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने पहले ही दफ्तर के बाहर सख्त पहरा लगा रखा था। इस दौरान ईडी कार्यालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में भुजबल समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत छगन भुजबल से पूछताछ की थी। भुजबल के अलावा कई अन्य लोगों के खिलाफ इस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ईडी ने पिछले ही महीने उनके भतीजे समीर को गिरफ्तार किया था। फिलहाल समीर को आर्थर रोड जेल में रखा गया है।

इस वजह से फंसे छगन भुजबल

Former Deputy CM of Maharashtra Chagan Bhujbal arrested
ईडी

दरअसल, छगन भुजबल जिस वक्त महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे उस वक्त उन्होंने एक कंपनी को नीलामी प्रक्रिया में शामिल हुए बिना ही टेंडर दे दिया था। इस कंपनी ने दिल्ली में स्थित महाराष्ट्र सदन का निर्माण किया था। इसके अलावा कलिना जमीन में घोटाले , अंधेरी आरटीओ आदि के ठेके में उप ठेका भतीजे समीर और बेटे पंकज भुजबल की कंपनियों को दिए गए जिससे भुजबल परिवार ने काफी धन कमाया। 

एजेंसियों के मुताबिक भुजबल और उनके अन्य सहयोगियों ने मिलकर करीब 870 करोड़ रुपए का घोटाला किया। इसके लिए ईडी ने दो बार तलाशी अभियान भी चलाए जिसमें भुजबल से जुड़े करीब नौ जगहों की तलाशी की गई। इसमें आरोपियों के मकान, ऑफिस और उनसे जुड़े अन्य स्थान शामिल थे।

राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पहले ही महाराष्ट्र सदन घोटाले मे छगन भुजबल, समीर और 14 अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed